एक प्रकार के केक को 200 ग्राम आटा तथा 25 ग्राम वसा की आश्यकता होती है तथा दूसरी प्रकार के केक के लिए 100 ग्राम आटा तथा 50 ग्राम वसा की आवश्यकता होती है । केकों की अधिकतम संख्या बताओं जो 5 किलो आटे तथा 1 किलो वसा से बन सकते है , यह मान लिया गया है कि केकों को बनाने के लिए अन्य पदार्थों की कमी नहीं रहेगी । इस समस्या को रैखिक प्रोग्रामन समस्या के रूप में व्यक्त कीजिए तथा ग्राफीय विधि से हल कीजिए।