Home
Class 11
CHEMISTRY
जियोलाइट पर टिप्पणी लिखिए।...

जियोलाइट पर टिप्पणी लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जियोलाइट एक प्रकार के जटिल सिलिकेट हैं जिनमें कुछ सिलिकॉन आयनों को कर `AI^(+3)` आयन जुड़े रहते हैं। `Si^(+4)` तथा `AI^(+3)` आयन को संयोजकता के अंतर को संतुलित करने के लिये कल अन्य आयन जैसे-`Na^(+),K^(+),Ca^(+2)Mg^(+2)` इत्यादि उपस्थित रहते हैं। जो अणु को विद्युत् उदासीन बनाये रखते हैं। इनका सामान्य सूत्र `M_(x)[(AIO_(2))_(x)(SiO_(2))_(y)]mH_(2)O` है|
उदाहरण-`Na_(2)[AI_(2)Si_(3)O_(10)].2H_(2)O`
`Ca[AI_(2)Si_(7)O_(18)].6H_(2)O`
जियोलाइट की संरचना मधुमक्खी के छत्ते के समान होती है। इसमें विभिन्न आकार के छिद्र व गहिकाएँ होती हैं। इन छिद्रों का आकार 260 pm से 740 pm के मध्य होता है इन छिद्रों में उचित आकार के अणओं या आयनों का अवशोषण हो सकता है। तथा गुहिकाओं के द्वारा जल आदि अणुओं का उत्सर्जन व अवशोषण हो सकता है। इसलिये इन्हें आण्विक चालनी भी कहते हैं तथा ये आकार चयन करने वाले उत्प्रेरक की तरह की करते हैं। इनके द्वारा उत्प्रेरित अभिक्रिया इनमें उपस्थित छिद्रों के आकार तथा अभिकारक व उत्पाद के आकर पर निर्भर करती है।
संरचना-चतुष्फलकीय `SiO(4)^(-4)` आयन की 24 इकाइयाँ जुड़कर जियोलाइट का एक ब्लॉक निर्मित करती है। इसे घनीय अष्टफलकीय ब्लॉक या सोडालाइट केज कहते हैं । सोडालाइट केज के ये ब्लॉक चार सदस्यीय रिंग के द्वारा आपस में जुड़कर द्विविमीय अथवा त्रिविमीय नेटवर्क का निर्माण करते हैं । इस प्रकार की संरचना के कारण जियोलाइट की संरध्रता बहुत अधिक होती है। यदि सोडालाइट केज के ब्लॉक दोहरी छः सदस्यीय रिंग के द्वारा जुड़े होते हैं तो बनने वाला नेटवर्क फौजासाइट कहलाता है।
उपयोग-(1) व्यावसायिक एवं घरेलू उपयोग में-जियोलाइट का उपयोग आयन विनिमय द्वारा पानी को शुद्ध करने में किया जाता है।
(2) गैसों के पृथक्करण में जियोलाइट की छिद्रयुक्त संरचना के उपयोग से प्राकृतिक गैसों से` H_(2)O` , `CO_(2)` एवं `SO_(2)` को पृथक् किया जाता है।
(3) कृषि क्षेत्र में प्राकृतिक जियोलाइट क्लिनोप्टिलोलाइट (Clinoptilolite) का उपयोग भूमि उपचार में किया जाता है। यह भूमि में धीरे-धीरे पोटैशियम को मुक्त करता है।
(4) डिटर्जेन्ट बनाने में-कृत्रिम जियोलाइट का उपयोग डिटर्जेन्ट बनाने में किया जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • p-ब्लॉक के तत्व

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रशन -I|17 Videos
  • s-ब्लॉक के तत्व (क्षार एवं क्षारीय मृदा धातुएँ)

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-II|12 Videos
YUGBODH-p-ब्लॉक के तत्व -दीर्घ उत्तरीय प्रशन -II
  1. टिप्पणी लिखिए फ्रिऑन,

    Text Solution

    |

  2. टिप्पणी लिखिए 2. सिलिकोन।

    Text Solution

    |

  3. गोल्ड श्मिट की ऐल्युमिनो थर्मिक विधि का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. थर्माइट वेल्डिंग विधि को समझाइए।

    Text Solution

    |

  5. जियोलाइट पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  6. B तथा Al में समानता तथा असमानता लिखिए।

    Text Solution

    |

  7. टिप्पणी लिखिए (1) सोडियम जियोलाइट

    Text Solution

    |

  8. टिप्पणी लिखिए (2) सोडियम सिलिकेट।

    Text Solution

    |

  9. बोरॉन तथा सिलिकॉन में विकर्ण संबंध लिखिए।

    Text Solution

    |

  10. फिटकरी बनाने की विधि, गुण तथा उपयोग लिखिए।

    Text Solution

    |

  11. फिटकरी क्या है ? इसका सामान्य सूत्र लिखकर कोई एक उदाहरण दीजिए तथा फिटक...

    Text Solution

    |

  12. Be तथा Al के विकर्ण संबंध को समझाएँ।

    Text Solution

    |

  13. आप क्या समझते हैं अक्रिय युग्म प्रभाव

    Text Solution

    |

  14. आप अपररूपता से क्या समझते हैं |

    Text Solution

    |

  15. आप क्या समझते हैं शृंखलन।

    Text Solution

    |