Home
Class 12
CHEMISTRY
उचित उदाहरणों द्वारा निम्नलिखित पदों को ...

उचित उदाहरणों द्वारा निम्नलिखित पदों को परिभाषित कीजिए-
(i) शॉटकी दोष, (ii) फ्रेंकल दोष, (iii) अंतराकशी , (iv) F-केंद्र|

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) शॉटकी त्रुटि (Schottky defect) - इस प्रकार की त्रुटि में क्रिस्टल जालक से कोई धनयां अपना स्थान छोड़कर लुप्त हो जाता है, अर्थात वह क्रिस्टल से बाहर हो जाता है| इसके परिणामस्वरूप दो घटनाएं होती है- (i) उस आयन का स्थान रिक्त रह जाता है और (ii) सम्पूर्ण क्रिस्टल की विघुत उदासीनता को बनाए रखने के लिए एक अथवा अधिक (संयोजकतानुसार) ऋणायन भी क्रिस्टल से अपना स्थान छोड़कर बाहर निकल जाते है| अतः उनका स्थान भी रिक्त रह जाता है| इन दोनों घटनाओं से क्रिस्टल का धनत्व कम हो जाता है| यह त्रुटि मुख्यतः उच्च को और्डिनेशन संख्या वाले यौगिकों तथा ऐसे यौगिकों में जिनके धनायन तथा ऋणायन के आकार लगभग बराबर होते है, पायी जाती है| उदाहरण -NaCl, CsCl आदि|

(ii) फ्रेंकल त्रुटि (Frenkel defect) - आयनिक क्रिस्टलों में कोई धनायन अपना स्थान छोड़कर क्रिस्टल में ही कही रिक्त स्थान में चला जाये तो यह फ्रेंकल दोष कहलाता है| इसमें किसी आयन के अनुपस्थित न होने से क्रिस्टल के धनत्व में कोई अंतर नहीं आता| अवयवी धनायन और ऋणायन के आकर में अधिक अंतर होने पर यह पाया जाता है, जैसे ZnS, AgCl आदि|

(iii) अंतराकशी - अंतराकशी परमाणु अथवा आयन जो क्रिस्टल के सामान्यतः रिक्त अंतराकशी स्थान को ग्रहण करते है, अंतराकशी कहलाते है|
(iv) F -केंद्र - अयुग्मित एलेक्ट्रोनो द्वारा भरी ऋणायनिक रिक्तिका को F-केंद्र कहते है| F = Farbe जो जर्मन शब्द है, जिसका अर्थ रंग होता है| अतः F-केंद्र क्रिस्टलों को रंग प्रदान करता है| यह रंग एलेक्ट्रॉनों द्वारा क्रिस्टल पर पड़ने वाले प्रकाश से ऊर्जा अवशोषित करके उत्तेजित होने के परिणत्मस्वरूप दीखता है| उदाहरण - यदि सोडियम की आधिक्य को क्लोरीन के वातावरण में गर्म किया जाये तो F-केंद्र के कारण यह पीला रंग उत्पन्न करता है|
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ठोस अवस्था

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रशन|8 Videos
  • ऐल्डिहाइडस, कीटोन्स तथा कर्बोक्सिलिक अम्ल

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|38 Videos
  • दैनिक जीवन में रसायन

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उतरिये प्रश्न|2 Videos