Home
Class 12
CHEMISTRY
संक्षारण किसे कहते हैं ? इसे प्रभावित कर...

संक्षारण किसे कहते हैं ? इसे प्रभावित करने वाले तीन कारकों को लिखकर इससे बचाव के कोई तीन उपाय लिखिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

संक्षारण को प्रभावित करने वाले कारक -
(1) धातु की प्रकृति - अधिक क्रियाशील धातु जल्दी संक्षारित होती है |
(2) धातु में अशुद्धियाँ - अशुद्ध धातु जल्दी और अधिक संक्षारित होती है |
(3) वातावरण - धातु के आस-पास के वातावरण में उपस्थिति ऑक्सीजन , कार्बन डाइ - ऑक्साइड, नमी, खारापन या लवणों की उपस्थिति तथा `SO_(2), SO_(3)` आदि गैसें संक्षारण को बढ़ावा देते हैं|
संक्षारण से बचाव (Prevention) - संक्षारण को कोई विधियों द्वारा रोका जाता है, जिनमें प्रमुख निम्नलिखित हैं -
(i) रोधिका (Barrier) स्थापित करना - लोहे पर पेण्ट लगाकर या सतह पर ग्रीस या तेल पतली पर्त लगाकर या टिन, निकिल , क्रोमियम, जिंक आदि की विद्युत् प्लेटिंग करके लोहे की सतह पर रोधिका बना देते हैं |
(ii) समर्पित बचाव (Sacrificial protection ) - इस विधि में लोहे के ऊपर इससे अधिक क्रियाशील धातु की तेह चढ़ा देते हैं, इससे लोहे पर कोई संक्षारण प्रभाव होने से पूर्व यह धातु नष्ट होती है और लोहे के पदार्थ बचे रहते हैं इसलिए इसे समर्पित बचाव कहते हैं जैसे - गैल्वेनीकरण |
लोहे पर जिंक की तह चढ़ाना गैल्वेनीकरण कहलाता है| लोहे की सतह पर कोई खरोंच आने पर भी संक्षारण नहीं होती, क्योंकि Zn और Fe दोनों में से Zn का ऑक्सीकरण पहले होता है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत् - रसायन

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|22 Videos
  • विद्युत् - रसायन

    YUGBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|16 Videos
  • रासायनिक बलगतिकी

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|11 Videos
  • विलयन

    YUGBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|15 Videos