Home
Class 12
BIOLOGY
शुद्ध एटीपी के अणुओं की प्राप्ति की गणना...

शुद्ध एटीपी के अणुओं की प्राप्ति की गणना के दौरान आप क्या कल्पनाएँ करते है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ग्लाइकोलिसिस के दौरान का निर्माण-
ग्लाइकोलिसिस में बनी `ATP=4` अणु
ग्लाइकोलिसिस में लगी `ATP=2` अणु
लाभ = 2 अणु ATP
ग्लाइकोलिसिस में बने `H_(2)` ग्राही = 2 अणु
ग्लाइकोलिसिस `H_(2)` ग्राही से बनी `ATP=2xx3=6` अणु ATP
ग्लाइकोलिसिस से कुल ATP की प्राप्ति `=6+2=8ATP`.
क्रेब्स-चक्र के दौरान बने ATP की गणना-
क्रेब्स-चक्र के दौरान बने `NADH_(2)=3` अणु
`NADPH_(2)=1` अणु
`FADH_(2)=1` अणु
GTP से ATP = 1 अणु ATP
`NADH_(2)` से बने `ATP=9` अणु
`NADPH_(2)` से बने ATP = 3 अणु
एक अणु `FADH_(2)` से बने ATP = 2 अणु
क्रेब्स-चक्र में बने कुल `ATP=15xx2=30` अणु ATP
श्वसन के दौरान बने कुल `ATP=8+30=38` अणु ATP
उपरोक्त गणना कुछ निश्चित कल्पनाओं के आधार पर की गई है-
(1) यह एक क्रमिक, व्यवस्थित एवं क्रियात्मक पथ है, जिसमे एक क्रियाधार से-दूसरे क्रियाधार का निर्माण होता है जो ग्लाइकोलिसिस से शुरू होकर टी.सी.ए. पथ (TCA) तथा इलेक्ट्रॉन परिवहन तंत्र तक जारी रहता है।
(2) ग्लाइकोलिसिस में संश्लेषित NADH माइटोकॉण्ड्रिया में आता है जहाँ उसका फास्फोरिलीकरण होता है।
(3) पथ का कोई भी मध्यवर्ती यौगिक दूसरे यौगिक के निर्माण में उपयोग नहीं आता है।
(4) श्वसन में केवल ग्लूकोज का ही उपयोग होता है कोई दूसरा क्रियाधार पथ के किसी भी मध्यवर्ती चरण में प्रवेश नहीं करता है।
हालाकिं, इस प्रकार की कल्पना सजीव तंत्र में वास्तव में तर्क संगत नहीं होती। सभी पथ एक के बाद एक नहीं, बल्कि एक साथ कार्य करते है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पौधो में श्वसन

    YUGBODH|Exercise लघुत उत्तरीय प्रश्न|16 Videos
  • पुष्पीय पादपों में लैंगिक जनन

    YUGBODH|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|3 Videos
  • पौधों में परिवहन

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|10 Videos
YUGBODH-पौधो में श्वसन -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. ग्लाइकोलिसिस को रेखाचित्र द्वारा बनाइए-

    Text Solution

    |

  2. ऑक्सी-श्वसन के मुख्य चरण कौन-कौन से है? यह कहाँ सम्पन्न होती है?

    Text Solution

    |

  3. क्रेब्स-चक्र का समग्र रेखाचित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  4. इलेक्ट्रॉन परिवहन तंत्र का वर्णन कीजिये।

    Text Solution

    |

  5. साँस गुणांक को परिभाषित कीजिए। वसा में इसका मान कितना होता है।

    Text Solution

    |

  6. निम्न में अंतर् बताइए- ऑक्सी-श्वसन एवं अनाक्सी-श्वसन।

    Text Solution

    |

  7. निम्न में अंतर् बताइए- ग्लाइकोलिसिस तथा किण्वन।

    Text Solution

    |

  8. निम्न में अंतर् बताइए- ग्लाइकोलिसिस तथा सिट्रिक अम्ल चक्र।

    Text Solution

    |

  9. शुद्ध एटीपी के अणुओं की प्राप्ति की गणना के दौरान आप क्या कल्पनाएँ करत...

    Text Solution

    |