Home
Class 12
PHYSICS
किसी चालक के बीच विभवान्तर तथा मुक्त इले...

किसी चालक के बीच विभवान्तर तथा मुक्त इलेक्ट्रॉनों के अनुगमन वेग के बीच सम्बन्ध स्थापित कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अनुगमन (अपवाह) वेग-इलेक्ट्रॉनों को प्राप्त वह सूक्ष्म नियत वेग जो मुक्त इलेक्ट्रॉनों को तार की लम्बाई के अनुदिश उच्च विभव वाले सिरे की ओर गति के लिए प्रेरित करता है , अनुगमन वेग कहलाता है।
मुक्त इलेक्ट्रॉन मॉडल अथवा अनुगमन वेग के आधार पर ओम के नियम का निगमन-माना किसी चालक तार की लम्बाई `l` तथा परिछेद का क्षेत्रफल `A` है। जब चालक तार के सिरों के बीच विभवान्तर `V` स्थापित किया जाता है तो इसमें वैधुत धारा `i` प्रवाहित होने लगाती है। यदि चालक तार के प्रति एंकाक आयतन में मुक्त इलेक्ट्रॉनों की संख्या `n`, इलेक्ट्रॉनों का अनुगमन वेग `v_(d)` तथा इलेक्ट्रॉन का आवेश `e` हो तो
चालक में प्रवाहित धारा `i=neAv_(d)`.....`(1)`
तार के प्रत्येक बिन्दु पर वैधुत क्षेत्र की तीव्रता `E=V//l`
वैधुत क्षेत्र `(E)` द्वारा प्रत्येक मुक्त इलेक्ट्रॉन पर आरोपित बल
`F=eE=eV//l`
यदि इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान `m` हो तो इस बल के कारण इलेक्ट्रॉन में उत्पन्न त्वरण
`a=F//m=eV/ml`.....`(2)`
चालक तार के भीतर मुक्त इलेक्ट्रॉन धातु के घन आयनो से बार-बार टकराते रहते है। अतः श्रान्तिकाल `tau` में इलेक्ट्रॉन के त्वरण `a` के कारण वैधुत क्षेत्र `E` की विपरीत दिशा में इलेक्ट्रॉन के वेग `atau` में की वृद्धि होगी। यदि किसी क्षण वैधुत क्षेत्र की अनुपस्थिति में इलेक्ट्रॉन का उष्मीय वेग `u_(1)` हो तो वैधुत क्षेत्र की उपस्थिति में यह वेग बढ़कर `(u_(1)+atau_(1))` हो जाएगा। इसी प्रकार अन्य इलेक्ट्रॉनों के वेग भी `(u_(2)+atau_(2)),(u_(3)+atau_(3)),....` हो जाएँगे। चूँकि सभी `n` इलेक्ट्रॉनों का औसत वेग ही मुक्त इलेक्ट्रॉनों का अनुगमन वेग `(v_(d))` होता है।
अतः `v_(d)=((u_(1)+atau_(1))+(u_(2)+atau_(2))+....(u_(n)+atau_(n)))/(n)`
`=((u_(1)+u_(2)+...+u_(n))/(n))+((tau_(1)+tau_(2)+...+tau_(n))/(n))a`
`=0+atau=atau`
जहाँ `((u_(1)+u_(2)+...+u_(n))/(n))` इलेक्ट्रॉनों का औसत उष्मीय वेग है, जिसका मान शून्य होता है तथा `((tau_(1)+tau_(2)+....+tau_(n))/(n))` इलेक्ट्रोंनों का दो क्रमागत टककरो के बीच का औसत समयान्तराल है, इसे श्रान्तिकाल `tau` से प्रदर्शित करते है।
अतः अनुगमन वेग `v_(d)=atau`
समीकरण `(2)` से `a` का मान रखने पर , `v_(d)=((eV)/(ml))tau`
यह अनुगमन वेग तथा श्रान्तिकाल में सम्बन्ध है तथा यही अनुगमन वेग ओर विभवान्तर में सम्बन्ध है।
`v_(d)` का मान समीकरण `(1)` में रखने पर ,
`i="ne"A((etau.V)/(ml))=("ne"^(2))/(m).(AtauV)/(l)`
अथवा `(V)/(i)=(m)/("ne"^(2)tau).(l)/(A)`
`(m)/("ne"^(2)tau).(l)/(A)` एक निश्चित ताप पर दिए गए चालक तार के लिए नियतांक है। इसे चालक तार का वैधुत प्रतिरोध `R` कहते है।
अतः `R=(ml)/("ne"^(2)tauA)` अथवा `(V)/(i)=R` (नियतांक )
यही ओम का नियम है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वैद्युत धारा

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर -II|49 Videos
  • वैद्युत चुम्बकीय प्रेरण

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर|12 Videos
  • वैधुत आवेश तथा क्षेत्र

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise आंकिक प्रश्न|40 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-वैद्युत धारा -विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर -?
  1. अनुगमन वेग क्या होता है ? अनुगमन वेग के आधार पर ओम के नियम के लिए व्यं...

    Text Solution

    |

  2. मुक्त इलेक्ट्रॉनों के अनुगमन वेग से क्या तातपर्य है ? इलेक्ट्रॉन अनुगम...

    Text Solution

    |

  3. किसी चालक के बीच विभवान्तर तथा मुक्त इलेक्ट्रॉनों के अनुगमन वेग के बीच...

    Text Solution

    |

  4. एक बेलनाकार तार को खींचकर उसकी लम्बाई 10% बढ़ा दी जाती है। इस तार के प...

    Text Solution

    |

  5. हाइड्रोजन परमाणु में एक परमाणु नाभिक के चारो ओर 5.0xx10^(-11) मीटर त्र...

    Text Solution

    |

  6. किसी सेल के वैधुत वाहक बल , इसके सिरों के बीच टर्मिनल विभवान्तर तथा आन...

    Text Solution

    |

  7. वैधुत परिपथ के लिए किरचॉफ के नियमो का आवश्यक परिपथ चित्र देते हुए उल्ल...

    Text Solution

    |

  8. किरचॉफ का धारा एवं वोल्टता नियम लिखिए।

    Text Solution

    |

  9. वैधुत परिपथ सम्बन्धी किरचॉफ के नियम लिखिए और उसकी व्यख्या कीजिए।

    Text Solution

    |

  10. किरचॉफ का धारा नियम बताइए तथा धारा के लिए चिन्ह परिपाटी भी बताइए।

    Text Solution

    |

  11. धारा एवं वोल्टता सम्बन्धी किरचॉफ का नियम लिखिए।

    Text Solution

    |

  12. वैधुत परिपथ सम्बन्धी किरचॉफ के नियमो को उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  13. किरचॉफ के नियम की सहायता से व्हीटस्टोन सेतु की सन्तुलित अवस्था में उसक...

    Text Solution

    |

  14. किरचॉफ के विधुत परिपथ सम्बन्धी नियमो की सहायता से सन्तुलन अवस्था में व...

    Text Solution

    |

  15. व्हीटस्टोन सेतु के सन्तुलित होने पर (P)/(Q)=(R)/(S) व्युत्पादित कीजिए।

    Text Solution

    |

  16. सम्यावस्था में व्हीटस्टोन सेतु की भुजाओ में प्रतिरोधों में सम्बन्ध का ...

    Text Solution

    |

  17. व्हीटस्टोन सेतु का परिपथ खीचिए तथा किरचॉफ के नियम से सेतु का सन्तुलन क...

    Text Solution

    |

  18. विभवमापी का सिद्धान्त परिपथ चित्र खींचकर समझाइए। इसकी सुग्राहिता किस ...

    Text Solution

    |

  19. विभवमापी की सरंचना तथा कार्यविधि का वर्णन कीजिए। इसके द्वारा दो सेलो ...

    Text Solution

    |

  20. विभवमापी का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। इसकी सहायता से किसी सेल का आन्तरिक...

    Text Solution

    |