Home
Class 9
PHYSICS
हम एक लकड़ी के बक्से को 200 N बल लगाकर उस...

हम एक लकड़ी के बक्से को 200 N बल लगाकर उसे नियत वेग से फर्श पर धकेलते हैं। बक्से पर लगने वाला घर्षण बल क्या होगा ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

आरोपित बल, F = 200 N
प्रश्नानुसार लकड़ी का बक्सा नियत वेग से फर्श पर धकेला जा रहा है, अर्थात त्वरण शून्य है, जिसके साथ परिणामी बल शून्य है और यह तभी सम्भव है जब घर्षण बल आरोपित बल को निरस्त कर दे। अतः घर्षण बल आरोपित बल के परिणाम में बराबर किन्तु विपरीत दिशा में कार्य करेगा।
`:.` घर्षण बल = - 200 N
Promotional Banner