Home
Class 12
PHYSICS
भंवर धाराओं से आप क्या समझते हैं? मेंबर ...

भंवर धाराओं से आप क्या समझते हैं? मेंबर धाराओं के अनुप्रयोग लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

भँवर धाराएँ जब किसी भी आकृति के चालक को किसी परिवर्ती चुम्बकीय क्षेत्र में रखा जाता है तो चालक से बद्ध चुम्बकीय फ्लक्स में परिवर्तन होता है, जिससे चालक के सम्पूर्ण आयतन में प्रेरित धाराएँ उत्पन्न हो जाती हैं जो कि चालक की गति का अथवा चुम्बकीय फ्लक्स के परिवर्तन का विरोध करती हैं। चूँकि ये धाराएँ जल में उत्पन्न भँवर धाराओं के समान चक्करदार होती हैं, अत: इन धाराओं को भँवर धाराएँ कहते हैं।
भँवर धाराओं का मान चालक के प्रतिरोध पर निर्भर करता है। यदि चालक का प्रतिरोध अधिक है तो भँवर धाराएँ क्षीण हो जाती हैं। इसके विपरीत, यदि चालक का प्रतिरोध कम है तो भँवर धाराएँ प्रबल हो जाती हैं।
भँवर धाराओं से हानियाँ-ट्रांसफॉर्मर, डायनमो तथा मोटर की आमेचर कुण्डलियों की क्रोड नर्म लोहे की बनी होती है। जब इन यन्त्रों में प्रत्यावर्ती धारा प्रवाहित होती है तो क्रोड से बद्ध चुम्बकीय फ्लक्स में परिवर्तन होता है, जिससे क्रोड में भंवर धाराएँ उत्पन्न हो जाती हैं और वे गर्म हो जाते हैं। इस प्रकार वैद्युत ऊर्जा का ऊष्मीय ऊर्जा में हास होने लगता है। इस हास (भँवर धाराओं) को कम करने के लिए क्रोड को नर्म लोहे के एक अकेले टुकड़े के रूप में न लेकर, नर्म लोहे की कई पतली-पतली पत्तियों को वार्निश द्वारा जोड़कर आवश्यक मोटाई बना लेते हैं। ऐसा करने से क्रोड का प्रतिरोध बढ़ जाता है तथा भँवर धाराएँ क्षीण हो जाती है, फलस्वरूप ऊर्जा हास कम हो जाता है।
भँवर धाराओं के अनुप्रयोग-1. धारामापी को दोलन रुद्ध बनाने में इनका उपयोग होता है। धारामापी की कुण्डली ताँबे के वैद्युतरोधी तार को ऐलुमिनियम के फ्रेम पर लपेटकर बनाई जाती है।
2. प्रेरण भट्टी में इनका उपयोग होता है
3. विघुत रेलगाड़ियों को रोकने के लिए उनके पहिये के साथ लगे ड्रम में प्रबल चुम्बकीय क्षेत्र लगाने से ड्रम में भँवर धाराएँ उतपन्न हो जाती है जो ड्रम की गति की विरोध करती है, अतः ड्रम के साथ-साथ पहिया भी रुक जाता है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वैद्युत चुम्बकीय प्रेरण

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर|25 Videos
  • वैद्युत चुम्बकीय प्रेरण

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर|5 Videos
  • वैद्युत आवेश तथा क्षेत्र

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर|18 Videos
  • वैद्युत धारा

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर -?|50 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-वैद्युत चुम्बकीय प्रेरण-विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर
  1. भंवर धाराओं से आप क्या समझते हैं? मेंबर धाराओं के अनुप्रयोग लिखिए।

    Text Solution

    |

  2. विस्थापन धरा क्या है ? इसकी आवश्यकता क्यों की गयी ? व्याख्या कीजिए | ए...

    Text Solution

    |

  3. वैद्युतचुम्बकीय विकिरण के व्यापक स्पेक्ट्रम का अपनी उत्तर-पुस्तिका पर ...

    Text Solution

    |

  4. एक समतल वैद्युतचुम्बकीय तरंग के वैद्युत क्षेत्र का आयाम E(0)=150 न्यूट...

    Text Solution

    |

  5. एक समतल वैद्युतचुम्बकीय तरंग में वैद्युत क्षेत्र के दोलनो की आवृत्ति 2...

    Text Solution

    |

  6. 30,000 Å तरंग्देर्घ्य की वैद्युतचुम्बकीय तरंग की आवृत्ति ज्ञात कीजिए| ...

    Text Solution

    |

  7. एक वैद्युतचुम्बकीय तरंग के वैद्युत क्षेत्र का आयाम 120 न्यूटन/कुलोम तथ...

    Text Solution

    |

  8. एक वैद्युतचुम्बकीय तरंग के चुम्बकीय क्षेत्र का आयाम 2 माइक्रोटेस्ला है...

    Text Solution

    |

  9. एक विधुतचुम्बकीय तरंग का दोलित वैद्युत क्षेत्र E(y)=30sin(2xx10^(11)t+...

    Text Solution

    |

  10. एक समतल em (वैद्युतचुम्बकीय) तरंग में वैद्युत क्षेत्र, 2.0xx10^(10) हर...

    Text Solution

    |

  11. एक समतल वैद्युतचुम्बकीय तरंग में वैद्युत क्षेत्र 2.0xx10^(12) हर्ट्ज़ क...

    Text Solution

    |

  12. एक समतल वैद्युतचुम्बकीय तरंग में अधिकतम चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता 3x...

    Text Solution

    |

  13. एक समतल वैद्युतचुम्बकीय तरंग के वैद्युत क्षेत्र का आयाम 120 न्यूटन/कुल...

    Text Solution

    |