Home
Class 11
BIOLOGY
पौधों में कम से कम पाँच अपर्याप्तता के ल...

पौधों में कम से कम पाँच अपर्याप्तता के लक्षण दें। उसे वर्णित करें और खनिजों की कमी से उसका सहसंबंध बनाएं।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अपर्याप्तता लक्षण, तत्व के अनुसार भिन्न-भिन्न होते हैं और पौधों में इस तत्व की आपूर्ति कराने पर ये लक्षण विलुप्त हो जाते हैं। यदि यह कमी बनी रहे तो अंततः पादप की मृत्यु हो जाती है। पादपों के जो भाग अपर्याप्तता के लक्षण दर्शाते हैं, उक्त तत्व की गतिशीलता पर भी निर्भर करते हैं। अपर्याप्तता के लक्षण पुराने ऊतकों में पहले प्रकट होते हैं। उदाहरण के लिये नाइट्रोजन, पोटैशियम और मैग्नीशियम अपर्याप्तता के लक्षण सर्वप्रथम जीर्णवान पत्तियों में प्रकट होते हैं। पुरानी पत्तियों में जिन जैव अणुओं में ये तत्व होते हैं,विखंडित होकर नई पत्तियों तक गतिशील किया जाता है। जब तत्व अगतिशील होते हैं तथा वयस्क अंगों से बाहर अभिगमित नहीं होते तो अपर्याप्तता लक्षण नई पत्तियों में प्रकट होते हैं। उदाहरण के लिये, तत्व गंधक और कैल्सियम कोशिका की संरचनात्मक इकाई के भाग हैं। अतः ये आसानी से रूपांतरित नहीं होते हैं।
पौधों द्वारा दर्शाए जाने वाले अपर्याप्तता लक्षणों के अन्तर्गत क्लोरोसिस, नेक्रोसिस, अवरुद्ध पादप वृद्धि, अपरिपक्व पत्तियो व कलिकाओं का झड़ना और कोशिका विभाजन का रुकना आदि आते हैं। पत्तियों के क्लोरोफिल के ह्रास से पीलापन आना क्लोरोसिस कहलाता है। ये श्रेणियाँ है। ये लक्षण N, K, Mg, S, Fe, Mn, Zn और Mo की कमी से होते हैं। Ca, Mg, Cu और K की कमी से नेक्रोसिस या ऊतकों या मुख्य रूप से पत्तियों की मृत्यु होती है। N, K, S और Mo की अनुपस्थिति या इनके निम्न स्तर के कारण कोशिका का विभाजन रुक जाता है। कुछ तत्व जैसे कि N, S एवं Mo की सांद्रता कम होने के कारण पुष्पन में देरी होती है। अतः किसी तत्व की अपर्याप्तता से अनेक लक्षण प्रकट होते हैं और यह लक्षण एक या विभिन्न तत्वों की अपर्याप्तता से हो सकते हैं। अतः अपर्याप्त तत्व को पहचानने के लिये पौधे के विभिन्न भागों में प्रकट होने वाले लक्षणों का अध्ययन करना पड़ता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • खनिज पोषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( रिक्त स्थान पूर्ति )|10 Videos
  • खनिज पोषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( सत्य असत्य )|10 Videos
  • कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न |25 Videos
  • गमन एवं संचलन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रत्योगी परीक्षाओ में पूछे गए प्रश्न |22 Videos
SANJEEV PUBLICATION-खनिज पोषण -विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न
  1. पौधों में कम से कम पाँच अपर्याप्तता के लक्षण दें। उसे वर्णित करें और ख...

    Text Solution

    |

  2. हरे पौधों में मैग्नीज का सपरिभाषित कार्य है-

    Text Solution

    |

  3. पादपों द्वारा लौह का अवशोषण निम्नलिखित में से किस रूप में होता है?

    Text Solution

    |

  4. नाइट्रोजन एवं पोटैशियम की कमी के लक्षण सर्वप्रथम दिखायी देते हैं-

    Text Solution

    |

  5. पादपों में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है

    Text Solution

    |

  6. मूलशीर्ष की वृद्धि के लिए निम्न में से क्या आवश्यक है

    Text Solution

    |

  7. सही सुमेलित युग्म का चयन कीजिए -

    Text Solution

    |

  8. अपनी कार्यशीलता के लिए कार्बोक्सीपेप्टाइडेज के लिए एक सहकारक का कार्य ...

    Text Solution

    |

  9. निम्न में से किस तत्व का जैविकीय नाइट्रोजन स्थिरीकरण में महत्वपूर्ण यो...

    Text Solution

    |

  10. निम्नलिखित में से कौन-सा पोषक तत्व वर्ग सूक्ष्म तत्व के रूप में पौधों ...

    Text Solution

    |

  11. पादप भस्म एक सूचक होती है-

    Text Solution

    |

  12. अधिकांश पौधे मृदा से नाइट्रोजन किस रूप में प्राप्त करते हैं ?

    Text Solution

    |

  13. फली की जड़ ग्रन्थियों में कौन-सा एंजाइम पाया जाता है, जो नाइट्रोजन को अ...

    Text Solution

    |

  14. नाइट्रोजिनेज की क्रिया के लिए आवश्यकता होती है-

    Text Solution

    |

  15. लैग्युमिनस पादपों द्वारा नाइट्रोजन स्थिरीकरण के लिये निम्न में कौनसा आ...

    Text Solution

    |

  16. कीटभक्षी पौधे सामान्यत: उस मृदा में वृद्धि करते हैं, जिसमें न्यूनतम हो...

    Text Solution

    |

  17. Text Solution

    |

  18. पादप वृद्धि के लिए अधिक मात्रा में आवश्यक खनिज कौन से हैं

    Text Solution

    |

  19. निम्नलिखित में से किस एक को सही मिलाया गया है

    Text Solution

    |