Home
Class 11
PHYSICS
किसी माध्यम में ध्वनि की चाल (v), माध्यम...

किसी माध्यम में ध्वनि की चाल (v), माध्यम के आयतन-प्रत्यास्थता गुणांक (E) तथा घनत्व (d) पर निर्भर करती है। विमीय विधि से माध्यम में ध्वनि की चाल का सूत्र स्थापित कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना ध्वनि की चाल (v), आयतन-प्रत्यास्थता गुणांक (E) की घात a पर तथा घनत्व (d) की घात b पर निर्भर करती है। अत:
`v prop E^(a) d^b`
अथवा `v = k E^(a) d^b` ....(1)
जहाँ k एक विमाहीन नियतांक है।
समीकरण (1) में दोनों ओर की विमाएँ लिखने पर,
`[M^0L^1T^(-1)] = [ML^(-1)T^(-2)]^a [ML^(-3)]^b`
`= [M]^(a + b) [L]^(-a-3b)[T]^(-2a)`
दोनों ओर समान पदों की विमाओं की तुलना करने पर,
`a+b= 0 ....(2) `
`- a - 3b= 1 ...(3) `
तथा `-2a = -1 ...(4) `
समीकरणों (2), (3) व (4) को हल करने पर,
`a = 1/2, b= -1/2`
a तथा b के मान समीकरण (1) में रखने पर,
`v = kE^(1//2) d^(-1//2)= ksqrt(E//d)`
परन्तु प्रयोगों द्वारा k = 1 प्राप्त होता है,
अत: `v = sqrt(E//d)`
Promotional Banner