Home
Class 11
PHYSICS
एक रेलगाड़ी जो क्रॉसिंग की ओर मीटर 30 ...

एक रेलगाड़ी जो क्रॉसिंग की ओर मीटर 30 मीटर/सेकण्ड के वेग आ रही है, सीटी बजाती है। जिसकी आवृत्ति 400 हर्ट्स है, रेलगाड़ी की क्रॉसिंग से दूरी 400 मीटर है। वायु नहीं बह श्रोता (स्थिर) रही है तथा वायु में ध्वनि की चाल 330 मीटर/सेकण्ड है। एक श्रोता द्वारा ध्वनि की क्या आवृत्ति सुनी जाएगी जो क्रॉसिंग से 300 मीटर की दूरी पर एक सीधी सड़क पर, जो रेलपथ को समकोण पर क्रॉस करती है,खड़ा है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यहाँ श्रोता स्थिर है जबकि स्रोत ध्वनि की दिशा से भिन्न दिशा में (माना `beta` कोण पर) गतिमान है, अतः श्रोता द्वारा सुनी गई ध्वनि की आभासी आवृत्ति `n.=n(v )/(v-v_(s ) cos beta)`
यहाँ आवृत्ति n = 400 हर्ट्स,
वायु में ध्वनि की चाल v = 330 मीटर/सेकण्ड,
स्रोत की चाल `v_(s )` = 30 मीटर/सेकण्ड
समकोण `triangle`AOB में, `AB^(2) = A0^(2) +OB^(2)`
= `(400)^(2) + (300)^(2)`
= 250000
अत: AB= 500 मीटर
अतः` cos beta =(AO)/(AB)=400/500=4/5`
अतः `v_(s ) cos beta = 30 xx4/5 = 24` मीटर/सेकण्ड
श्रोता द्वारा सुनी आवृत्ति `n. =n (v)/(v-V_(s ) cos beta)`
`=400( 330)/(330-24) = 431` हर्ट्स।
Promotional Banner