Home
Class 11
BIOLOGY
कोशिका की सभी उपापचयी क्रियाओं का नियंत्...

कोशिका की सभी उपापचयी क्रियाओं का नियंत्रण करता है

लिखित उत्तर

Verified by Experts

उपापचयी क्रियाओं का नियन्त्रण (Control of Metabolic Reactions)
जीवधारी के शरीर में होने वाली समस्त उपापचयी क्रियाओं का नियन्त्रण एवं नियमन विकर द्वारा, जीन द्वारा अथवा हॉर्मोन द्वारा होता है।
विकर द्वारा नियन्त्रण (Control by Enzymes)
उपापचयी क्रियाओं का नियन्त्रण विकर की क्रियाशीलता पर आधारित होता है। विकर की क्रियाशीलता क्रियाधार सान्द्रता (substrate concentration), सहकारक (co-factor), निरोधक (inhibitor), ताप (temperature) आदि पर निर्भर होती है।
प्रत्येक विकर विशेष क्रिया के लिए निर्धारित होता है। अतः किसी भी क्रिया के लिए विशेष विकर, क्रियाधार व सहकारक की आवश्यकता होती है। एक समय पर किसी भी कोशिका में सैकड़ों क्रियाएँ एक साथ चल रही होती हैं। ऐसे में कुछ क्रियाओं के मध्य के पदार्थ किसी दूसरी क्रिया के आरम्भिक पदार्थ अथवा क्रियाधार हो सकते हैं।

उदाहरण-ग्लूकोस के विघटन से ग्लाइकोलाइसिस (glycolysis) क्रिया में ऊर्जा प्राप्त होती है। ग्लूकोस का संग्रह .ग्लाइकोजन के रूप में ग्लाइकोजेनेसिस (glycogenesis) क्रिया द्वारा होता है। पेन्टोस फॉस्फेट पथ (pentose phosphate pathway) के द्वारा NADPH के रूप में रासायनिक ऊर्जा का निर्माण होता है। इस प्रकार बहुत-से रासायनिक पदार्थों का निर्माण विभिन्न विकरों की सहायता से एक सम्पूर्ण पथ में हो सकता हैं। इस पथ का प्रथम मुख्य विकर ही इस पथ को नियन्त्रित करता है। उदाहरण के लिए, पदार्थ बनाने के लिए तीन विकर,`e_(1), e_(2), e_(3)` की आवश्यकता होती है।
`A overset(e_(1))toBoverset(e_(2))toC overset(e_(3))toD`
परन्तु ,`e_(1)` ही सभी क्रियाओं को नियन्त्रित करता है। यदि A को सान्द्रता बढ़ा दी जाए तथा ,`e_(1)`संतृप्त हो जाए तो भी उपापचय पथ की गति नहीं बदलती है, परन्तु ,`e_(1)` के संतृप्त न होने पर तथा क्रियाधार A की सान्द्रता बढ़ा देने से गति बढ़ जाती है, क्योकि विकर के सभी सक्रिय स्थल क्रियाशील हो जाते हैं। विकर की सक्रियता को निम्नलिखित कारक प्रभावित करते हैं ,`e_(1)`
(1) क्रियाधार की सान्द्रता (Concentration of Substrate) -
(2) विकर की सान्द्रता (Concentration of Enzyme)
(3) भौतिक प्रकृति (Physical Nature)
(4) तापमान (Temperature)
(5) हॉमोन (Hormone)
(6) माध्यम का pH OH of Medium)
(7) ऐमीनो अम्ल (Amino Acid)
(8) विकर निरोधक (Enzyme Inhibitors)
(9) स्पधी निरोधक (Competitive Inhibitors)
(10) पुनर्भरण निरोध (Feedback Inhibition)
(11) पराबैंगनी विकिरण (Ultraviolet Radiation)
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव अणु

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न) (Type - I)|34 Videos
  • जैव अणु

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न) (Type - II)|20 Videos
  • जैव अणु

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems ) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|1 Videos
  • जीव जगत का वर्गीकरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण (बहुविकल्पीय प्रश्न)|24 Videos
  • तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|14 Videos
CHITRA PUBLICATION-जैव अणु-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. मानव शरीर के लिए कार्बोहाइड्रेट का महत्त्व हैं ?

    Text Solution

    |

  2. कार्बोहाइड्रेट्स की प्रमुख श्रेणियों के नाम लिखिए। इन श्रेणियों में प्...

    Text Solution

    |

  3. कार्बोहाइड्रेट्स क्या है? कार्बोहाइड्रेट के प्रमुख संवर्गों का उल्लेख ...

    Text Solution

    |

  4. खाद क्या है? यह कितने प्रकार की होती है ? समझाइए।

    Text Solution

    |

  5. यकृत की संरचना एवं कार्यों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. न्यूक्लिक अम्ल हैं

    Text Solution

    |

  7. हरितलवक की संरचना तथा कार्य का विस्तृत वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  8. वाटसन तथा क्रीक द्वारा प्रस्तुत किये गए DNA की संरचना का नामांकित चित्...

    Text Solution

    |

  9. एन्जाइम के कार्यों का संक्षिप्त उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  10. हरितलवक की संरचना तथा कार्य का विस्तृत वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  11. कोशिका की सभी उपापचयी क्रियाओं का नियंत्रण करता है

    Text Solution

    |

  12. पोषण के आधार पर कवक को कितनी श्रेणियों में बांटा गया है

    Text Solution

    |