Home
Class 12
PHYSICS
क्या कारण है कि सामान्य दाब पर गैसें विध...

क्या कारण है कि सामान्य दाब पर गैसें विधुत की कुचालक होती है , अल्प दाब पर चालक होती है तथा अत्यंत अल्प दाब पर पुनः गैसों से विधुत विसर्जन सम्भव नहीं होता है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सामान्य दाब पर गैस में इलेक्ट्रॉनों तथा धनायनों की संख्या बहुत कम होती है । ये इलेक्ट्रॉन तथा धनायन गैस के अणुओं से बार - बार टकराते रहते है तथा विसर्जन नली में इलेक्ट्रोडों तक नहीं पहुँच पाते है , अतः गैसों से चालन सम्भव नहीं हो पाता है । अल्प दाब पर विसर्जन नली में गैस के अणुओं की संख्या बहुत कम होती है , अतः इलेक्ट्रॉनों तथा धनायनों की गैस के अणुओं से टक्कर बहुत कम होती है , फलस्वरूप ये इलेक्ट्रॉन तथा धनायन इलेक्ट्रोडों तक पहुँच जाते है । इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रोडों के मध्य विभवांतर के कारण इनकी गतिज ऊर्जा भी बढ़ जाती है जिससे ये अपने मार्ग में गैस के अन्य अणुओं से टकराकर उन्हें भी आयनित कर देते है जिससे नली में आयनों की संख्या और बढ़ जाती है । इस प्रकार अल्प दाब पर गैसों से चालन हो जाता है । अत्यंत अल्प दाब पर नली में गैस के अणुओं की संख्या इतनी कम हो जाती है कि पर्याप्त संख्या में इलेक्ट्रॉन तथा धनायन उपस्थित नहीं होते है , अतः पुनः गैस से विधुत विसर्जन सम्भव नहीं होता है ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • द्रव्य तथा विकिरण की द्वैती प्रकृति

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|3 Videos
  • द्रव्य तथा विकिरण की द्वैती प्रकृति

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न|80 Videos
  • द्रव्य तथा विकिरण की द्वैती प्रकृति

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise अतिरिक्त महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य|13 Videos
  • तरंग प्रकाशिकी

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न|77 Videos
  • धारा विद्युत

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|20 Videos