Home
Class 12
HINDI
युवा क्रांति के शोले' एकांकी में चित्रित...

युवा क्रांति के शोले' एकांकी में चित्रित पर्यावरण तथा दहेज प्रशा की समस्याओं का वर्णन कीजिए |

Text Solution

Verified by Experts

'युवा क्रान्ति के शोले' एंकाकी में हमारी वर्तमान समय की विविध समस्याओं को स्पर्श किया गया है। इनमें से दो मुख्य है-पर्यावरण व दहेज प्रथा ।
एकांकी में दिखाया गया है कि भोलाराम लकड़हारा जंगल से पेड़ काटकर लकड़ी बेचता था। वह पेड़ों के महत्व को नहीं जानता था। उसे इस बात का ज्ञान ही नहीं था कि यह पेड़ हमारे कितने रक्षक है। यह हमें शुद्ध हवा देते हैं तभी हम श्वास ले पाते हैं पर भोलाराम जैसे हजारों लोगों ने पेड़ काट-काटकर हमारे देश के जंगल बर्बाद कर दिये। इसी कारण आज हमें वायु-प्रदूषण जैसे संकट से गुजरना पड़ रहा है।
इस एकांकी में दूसरी समस्या दहेज प्रथा, को भी दर्शाया गया है। शिक्षा के इतने प्रचार-प्रसार के बावजूद भी यह प्रथा अभी भी हमारे समाज में व्याप्त है। हमारे समाज में आज भी किरोड़ीमल जैसे हजारों लोभी है जो कि लड़कियों के गुणों व योग्यता को नहीं देखते। वह तो दहेज के नाम पर मिलने वाले उन रुपयों को देखते हैं जो कि उन्हें दहेज के रूप में मिलेंगे।
इस प्रकार इस एकांकी में इन दोनों समस्याओं की ओर लेखक ने सबका ध्यान आकृष्ट किया है।
Promotional Banner