Home
Class 12
HINDI
नीचे लिखे विषयों पर लगभग ६० शब्दों में ट...

नीचे लिखे विषयों पर लगभग ६० शब्दों में टिप्पणी लिखिए।
जापान की शालीनता।

Text Solution

Verified by Experts

` " " ` जापान की शालीनता
लेखिका ममता कालिया जापान स्थित टोक्यों के विदेशी भाषा अध्ययन विभाग के सम्मलेन तथा ओसाका विश्वविद्यालय के अन्तराष्ट्रीय हिंदी सम्मलेन में जाती है तो जापान की शालीनता से वह मुग्ध हो जाती है।
जापान के लोग मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मदद करना, सहकार्य करना, उनका स्वभाव है। इसके लिए वे किसी तरह का एहसास नहीं जताते । ये लोग बोलते बहुत कम हैं। रेलगाड़ी में चढ़ते समय वहाँ किसी तरह की धक्का-मुक्की नहीं होती। रेल में अधिकाँश यात्री पढ़ते है। कुछ लोग फोन पर सन्देश टाइप करते है। महिलाएँ ट्रेन में ही अपना मेकअप ठीक करती है। जहाँ भी जाये, सबसे पहले गर्म पाने पीने को दिया जाना, जापान का रिवाज है। रेल सफर में कोई बिना वजह आवाज नहीं करता। रेल का डिब्बा सन्नाटे से भरा होता हिअ। जापानी नागरिक स्वभावतः शांत, शमी और चेहरों से तेजमय होते हैं। उन्हें देखकर ऐसा शांत, सौम्य और चेहरों से तेजमय होते है। उन्हें देखर ऐसा लगता है जैसे गौतम बुद्ध का बोधिसत्व इन्हें ही प्राप्त हुआ है।
इस प्रकार, 'शालीनता' जापान के लोगों का गुणधर्म है।
Promotional Banner