Home
Class 12
MATHS
ताश के 52 पत्तो की एक सुमिश्रित गडडी से ...

ताश के 52 पत्तो की एक सुमिश्रित गडडी से दो पत्ते उत्तरोत्तर प्रतिस्थापना के साथ निकाले जाते है। इक्को की संख्या का प्रायिकता बंटन ज्ञात कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना कि यादृच्छिक चर (इक्को की संख्या) X है।
दो पत्तो को निकालने पर इक्को की संख्या 0 या 1 या 2 होगी।
`therefore X` के संभव मान 0, 1 या 2 है।
अब P (X = 0) = P (कोई इक्का नहीं निकलना) = P (इक्का नहीं और इक्का नहीं)
= P (इक्का नहीं) `xx P` (इक्का नहीं)
`=(48)/(52)xx(48)/(52)=(144)/(169)`
P(X=1)=P (इक्का नहीं) = P (इक्का और इक्का नहीं अथवा इक्का नहीं और इक्का)
= P (इक्का और इक्का नहीं) + P (इक्का नहीं और इक्का)
= P (इक्का) . P (इक्का नहीं) + P (इक्का नहीं) . P (इक्का)
`=(4)/(52).(48)/(52)+(48)/(52).(4)/(52)=(24)/(169)`
P (X = 2) = P (दो इक्का) = P (इक्का तथा इक्का) = P (इक्का) . P (इक्का)
`=(4)/(52).(4)/(52)=(1)/(169)`.
अतः X का अभीष्ट प्रायिकता बंटन है :
`{:(X,0,1,2),(P(X),(144)/(169),(24)/(169),(1)/(169)):}`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • यादृच्छिक चर और प्रायिकता बंटन

    KC SINHA|Exercise अभ्यास 34.1 Type I.|7 Videos
  • यादृच्छिक चर और प्रायिकता बंटन

    KC SINHA|Exercise अभ्यास 34.1 Type II.|16 Videos
  • बरनौली परीक्षण और द्विपद बंटन

    KC SINHA|Exercise OBJECTIVE QUESTIONS|10 Videos
  • रैखिक प्रोग्रामन

    KC SINHA|Exercise OBJECTIVE QUESTIONS|5 Videos