रचना के चरण
चरण I पैमाने की सहायता से 10 सेमी लम्बा रेखाखण्ड खींचिए।
चरण II AB से एक न्यून कोण बनाती हुए कोई किरण AX खींचिए।
चरण III AX पर (= 3 + 2) बिन्दु `A_(1), A_(2), A_(3), A_(4)` और `A_(5)` इस प्रकार अंकित करो कि
`A A_(1)=A_(1)A_(2)=A_(2)A_(3)=A_(3)A_(4)=A_(4)A_(5)` हो।
चरण IV `BA_(5)` को मिलाइये।
चरण V `A_(3)` से `A_(3)P||A_(5)B` खींचने के लिए बिन्दु `A_(3)` पर `angleA A_(3)P` बनाइये जो `angleA A_(5)B` के बराबर हो।
इस प्रकार प्राप्त बिन्दु P अभीष्ट बिन्दु है जो AB को 3 : 2 के अनुपात में अन्तः विभाजन करता है।
