दी गई संख्या 3.765 के अवलोकन से यह पता चलता है कि यह 3 तथा 4 के बीच में स्थित है।
चरण 1 संख्या रेखा पर 3 और 4 को निरूपित करने वाले बिंदुओं को अंकित करें।
चरण 2 अब 3 और 4 को निरूपित करने वाले बिंदुओं के बीच के भाग को 20 बराबर भागों में बांटें और इस भाग के प्रत्येक बिंदु को अंकित करें।
3 और 4 के बीच के इन विभाजन बिंदुओं को देखने में कठिनाई होगी। इन्हें देखने के लिए हम आवर्धन शीशे द्वारा विस्तार कर देते हैं।
स्पष्टतः 3 के दायें पहला, दूसरा................. नौवां बिंदु क्रमशः संख्याओं 3.1,3.2,............3.9 को निरूपित करेंगें। 3.7 तथा 3.8 को निरूपित करने वाले बिंदुओं को अंकित करें। स्पष्टतः 3.765,3.7 और 3.8 के बीच स्थित हैं।
चरण 3 अब 3.7 और 3.8 के बीच के भाग को पुनः 10 बराबर भागों में बांटें। इन विभाजन बिंदुओं को स्पष्ट देखने के लिए हम आवर्धन शीशे का प्रयोग करते हैं। स्पष्टतः 3.7 और 3.8 के बीच के विभाजन बिंदु `P` क्रमशः संख्याओं 3.71,3.72,3.73,3.74,3.75,3.76,3.77,3.78,3.79 को निरूपित करेंगें।
स्पष्टतः 3.765,3.76 तथा 3.77 के बीच स्थित है।
चरण 4 पुनः हम 3.76 और 3.77 के बीच के भाग को 10 बराबर भागों में बांटते हैं औन इन विभाजन बिंदुओं को स्पष्ट देखने के लिए आवर्धन शीशे का प्रयोग करते हैं।
3.76 और 3.77 के बीच के विभाजन बिंदु क्रमशः 3.761,3.762,...3.769 को निरूपित करेंगे।
इस प्रकार संख्या 3.765,3.76 और 3.77 क बीच के भाग के विभाजन बिंदुओं में पांचवां बिंदु होगा।
