दी गई संख्या 4 दशमलव स्थानों तक `=4.2626`
चरण 1. संख्या 4.2626,4 और 5 के बीच स्थित है।
अतः संख्या रेखा पर 4 और 5 अंकित करें।
चरण 2 4 और 5 के बीच के भाग को 10 बराबर भागों में बांटें।
चूंकि 4.26,4.2 और 4.3 के बीच स्थित है इसलिए 4 और 5 के बीच के विभाजन बिंदुओं में से बाएं से दूसरा तथा तीसरा विभाजन बिंदु आवर्धन शीशे की मदद से देखें और अंकित करें। ये बिंदु 4.2 और 4.3 को निरूपित करते हैं।
चरण 3 अब 4.2 और 4.3 को बीच के भाग को 10 बराबर भागों में बांटे और विभाजन बिंदुओं में से छठा तथा सातवां बिंदु अंकित करें। ये बिंदुएं 4.26 तथा 4.27 निरूपित करेंगी।
चरण 4. 4.262,4.26 तथा 4.27 के बीच स्थित है।
अतः 4.26 तथा 4.27 को निरूपित करने वाले बिंदुओं के बीच के भाग को 10 बराबर भागों में बांटे तथा विभाजन बिंदुओं में बाएं से दूसरा तथा तीसरा लें। ये बिंदुएं क्रमशः संख्याओं 4.262 तथा 4.263 को निरूपित करेंगे।
चरण 5 2.262 और 2.263 को निरूपित करनेवाले बिंदुओं के बीच के भाग को 10 बराबर भागों में बांटे।
इन विभाजन बिंदुओं में बाएं से छठा बिंदु देखें। यह बिंदु `P` संख्या 2.2626 को निरूपित करेगा।
