Home
Class 9
MATHS
दर्शाइए कि यदि एक चतुर्भुज के विकर्ण बरा...

दर्शाइए कि यदि एक चतुर्भुज के विकर्ण बराबर हों और परस्पर लंबवत समद्विभाजित करें तो वह एक वर्ग होता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

दिया है: ABCD एक चतुर्भुज है जिसके कर्ण AC और BD समान है।
अर्थात `AC=BD` और वे परस्पर एक-दूसरे को समकोण
पर `H` बिंदु पर काटते हैं जिससे कि
`AH=HC,BH=HD` तथा `/_AHB=/_CHB=/_CHD=/_AHD=90^(@)`
सिद्ध करना है: `ABCD` एक वर्ग है।
अर्थात `AB=BC+CD=DA` तथा चतुर्भुज ABCD का कोई का कोण `=90^(@)`
प्रमाणः `DeltaAHB` और `DeltaCHD` में
`AH=HC,BH=HD` [ दिया है]
`/_AHB=/_CHD` [प्रत्येक `=90^(@)`]
`DeltaAHB~=DeltaCHD` [SAS सर्वांगसमता नियम से]
इस प्रकार `AB=DC` और `/_HAB=/_HCD` [एकांतर कोण]
जिससके कि `AB||DC`
अतः `AB=DC` तथा `AB||DC` इसलिए ABCD एक समांतर चतुर्भुज होगा।
परिणामस्वरूप `AD=BC` तथा `AD||BC`
फिर इसी तरह यह दिखलाया जा सकता है कि
`DeltaAHD~=DeltaAHB`
`:.AD=AB`
अतः `AB=AD=BC=DC`
`:.AB=BC=CD=DA`…..i
अतः ABCD एकसमचतुर्भुज है।
अब हमें यह दिखाना होगा कि समचतुर्भुज ABCD का कोई एक कोण `90^(@)` होगा तभी तो यह वर्ग होगा।
इसलि कर्ण `AC=` कर्ण `BD=` होने की महत्ता है।
अब `DeltaABC` और `DeltaBAD` में
कर्ण `AC=` कर्ण BD [दिया है]
`AB=AB` [उभयनिष्ठ भुजा]
`BC=AD` [ `:'ABCD` एक सम चतुर्भुज सिद्ध किया जा चुका है]
`:.DeltaABC~=DeltaBAD`[SSS सर्वांगसमता नियत से]
`:./_ABC=/_BAD`………ii
लेकिन `BC||AD`
`:./_ABC+/_BAD=180^(@)`
[तिर्यक रेखा AB के एक ही ओर के अंतः कोणों का योग]
या `/_BAD+/_BAD=180^(@)` [समीकरण (ii) से]
या `2/_BAD=180^(@)`
`:./_BAD=90^(@)`
अर्थात `/_BAD=90^(@)`
अब चतुर्भुज ABCD में `AB=BC=CD=DA` तथा `/_A=90^(@)`
अतः ABCD एक वर्ग है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • समांतर चतुर्भुज

    KC SINHA|Exercise अतिलघु उत्तरीय प्रश्न (समांतर चमुर्भुज, आयत, वर्ग तथा समचतुर्भुज से संबंधित परिभाषाओं, प्रमेयों तथा उपप्रमेयों के सीधे प्रयोग पर आधारित प्रश्नः)|16 Videos
  • समांतर चतुर्भुज

    KC SINHA|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|4 Videos
  • वृत्त

    KC SINHA|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न|17 Videos
  • समांतर चतुर्भुजों और त्रिभुजों के क्षेत्रफल

    KC SINHA|Exercise वस्तुनिष्ट प्रश्न|7 Videos