Home
Class 11
CHEMISTRY
क्षार धातुओं के निम्नलिखित यौगिकों की...

क्षार धातुओं के निम्नलिखित यौगिकों की तुलना क्षारीय मृदा धातुओं के संगत यौगिकों से विलेयता एवं तापीय स्थायित्व के आधार पर कीजिए - ( क ) नाइट्रेट ( ख ) कार्बोनेट ( ग ) सल्फेट ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

विलेयता : सभी क्षार धातुओं के नाइट्रेट , कार्बोनेट , सल्फेट पानी में घुलनशील हैं और इनकी विलेयता समूह में ऊपर से नीचे जाने पर बढ़ती है । क्योंकि जलयोजन ऊर्जा ( Hydration energy ) की तुलना में जालक ऊर्जा तेजी में घटती है ।
सभी क्षारीय मृदा धातुओं के नाइट्रेट भी पानी में घुलनशील हैं परन्तु इनकी विलेयता समूह में नीचे चलने पर घटती जाती है क्योंकि जलयोजन ऊर्जा (Hydration energy) जालक ऊर्जा ( lattice energy की अपेक्षा तेजी से घटती है ।
क्षारीय मृदा धातु कार्बोनेट जल में अधिक घुलनशील नहीं हैं और इनकी विलेयता समूह में ऊपर से नीचे जाने पर घटती है । `BeCO_(3)` जल में सूक्ष्म विलेय है और `CaCO_(3)` लगभग अविलेय । समूह में ऊपर से नीचे जाने पर विलेयता घटती है क्योंकि जलयोजन ऊर्जा घटती है ।
क्षारीय मृदा धातु सल्फेट क्षार धातु सल्फेट से जल में कम विलेय है । इनकी विलेयता समूह में ऊपर से नीचे चलने पर घटती है । क्षारीय मृदा धातु सल्फेटों की जालक ऊर्जा क्षार धातु सल्फेट की जालक ऊर्जा से अधिक होती है । यही कारण है कि इनकी विलेयता क्षार धातु सल्फेटों से कम होती है । समूह में ऊपर से नीचे जाने पर जलयोजन ऊर्जा का मान घटता है । परन्तु जालक ऊर्जा में कोई परिवर्तन नहीं होता । इसलिए `BeSO_(4)` से `BaSO_(4)` तक जाने पर विलेयता घटती है ।
तापीय स्थायित्व :
( क ) क्षारीय मृदा धातुओं और क्षार धातुओं के नाइट्रेट गर्म करने पर विघटित हो जाते है । क्षार धातु के नाइट्रेट ( Li के अतिरिक्त ) विघटित होकर धातु नाइट्राइट बनाते हैं ।
`2MNO_(3)overset(Delta)rarr 2MNO_(2)+O_(2)` ( जहाँ M= Na, K, Rb or Cs)
लीथियम नाइट्रेट विघटित होकर `Li_(2)O,NO_(2)` और `O_(2)` बनाता है ।
`4LiNO_(3) overset(Delta)rarr 2Li_(2)O +4NO_(2)+O_(2)`
सभी क्षारीय मृदा धातु नाइट्रेट विघटित होकर धातु ऑक्साइड ,`NO_(2)` तथा `O_(2)` देते हैं ।
`2M(NO_(3))_(2)overset(Delta)rarr 2MO+4NO_(2)+O_(2)(M=Br, Mg, Ca, Sr or Ba)`
( ख ) क्षार धातु के कार्बोनेट ( Li के अतिरिक्त ) उच्च ताप पर भी विघटित नहीं होते । लीथियम कार्बोनेट विघटित होकर लीथियम ऑक्साइड और कार्बन डाइ - ऑक्साइड देता है ।
`Li_(2)CO_(3) overset(Delta)rarr Li_(2)O+CO_(2)`
क्षारीय मृदा धातुओं के कार्बोनेट गर्म करने पर विघटित होकर धातु ऑक्साइड और `CO_(2)` बनाते हैं ।
`MCO_(3) overset(Delta)rarr M_(2)O +CO_(2)(M=Be,Ca,Sr or Ba)`
क्षारीय मृदा धातु कार्बोनेटों के विघटन का ताप समूह में ऊपर से नीचे चलने पर बढ़ता है । इस कारण इनके स्थायित्व में वृद्धि होती है, जो समूह में ऊपर से नीचे जाने पर विद्युतधनात्मक गुणों (electropositive character ) में वृद्धि के कारण है ।
(ग) क्षार धातुओं के सल्फेट ( Li के अतिरिक्त ) बहुत अधिक स्थायी होते हैं और आसानी से विघटित नहीं होते । लीथियम सल्फेट अग्र प्रकार विघटित हो सकते है -
`Li_(2)SO_(4)overset(Delta)rarr Li_(2)O+SO_(3)`
क्षारीय मृदा धातुओं के सल्फेटों में भी उष्मीय स्थायित्व ( thermal stability ) होता है और ये गर्म करने पर आसानी से विघटित नहीं होते । यह इनकी उच्च जालक ऊर्जा के कारण होता है । फिर भी ये अति उच्च ताप पर विघटित हो सकते हैं ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • S-ब्लॉक तत्त्व

    NOOTAN HINDI|Exercise कथन -कारण प्रकार के प्रश्न|5 Videos
  • p-ब्लॉक तत्त्व

    NOOTAN HINDI|Exercise एन.सी.ई.आर.टी प्रश्न|37 Videos
  • ऊष्मागतिकी

    NOOTAN HINDI|Exercise एनo सीo ईo आरo टीo प्रश्न|19 Videos
NOOTAN HINDI-S-ब्लॉक तत्त्व -एन० सी ० ई० आर ० टी ० प्रश्न
  1. पोटैशियम कार्बोनेट सॉल्वे विधि द्वारा नहीं बनाया जा सकता है ।

    Text Solution

    |

  2. Li(2)CO(3)कम ताप पर एवं Na(2)CO(3) उच्च ताप पर क्यों विघटित होता है ...

    Text Solution

    |

  3. क्षार धातुओं के निम्नलिखित यौगिकों की तुलना क्षारीय मृदा धातुओं ...

    Text Solution

    |

  4. सोडियम क्लोराइड से प्रारम्भ करके निम्नलिखित को आप किस प्रकार बना...

    Text Solution

    |

  5. क्या होता है, जब - ( i) मैग्नीशियम को हवा में जलाया जाता है । (i...

    Text Solution

    |

  6. निम्नलिखित में से प्रत्येक के दो-दो उपयोग बताइए - (i) कॉस्टिक स...

    Text Solution

    |

  7. निम्नलिखित की संरचना बताइए - (i) BeCl(2) ( वाष्प ) (ii) BeCl 2( ठोस...

    Text Solution

    |

  8. सोडियम एवं पोटैशियम के हाइड्रॉक्साइड एवं कार्बोनेट जल में विलेय ...

    Text Solution

    |

  9. निम्नलिखित की महत्ता बताइए - (i) चूना -पत्थर ( ii ) सीमेन्ट ...

    Text Solution

    |

  10. लीथियम के लवण साधारणतया जलयोजित होते हैं जबकि अन्य क्षार धातुओं...

    Text Solution

    |

  11. LiF जल में लगभग अविलेय होता है जबकि LiCl न सिर्फ जल में बल्कि ऐ...

    Text Solution

    |

  12. जैव द्रवों में सोडियम , पोटैशियम , मैग्नीशियम एवं कैल्सियम की सार्...

    Text Solution

    |

  13. क्या होता है , जब (i) सोडियम धातु को जल में डाला जाता है । (ii...

    Text Solution

    |

  14. निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रेक्षण पर टिप्पणी लिखिए - ( क ) ...

    Text Solution

    |

  15. समझाइये कि क्यों - (br) (क ) Na(2)CO(3) का विलयन क्षारीय होता है...

    Text Solution

    |

  16. निम्नलिखित के मध्य क्रियाओं के सन्तुलित समीकरण लिखिए - ( क ) ...

    Text Solution

    |

  17. आप निम्नलिखित तथ्यों को कैसे समझाइएँगे ? ( क ) BeO जल में अवि...

    Text Solution

    |

  18. इनमें से किस क्षार धातु का गलनांक न्यूनतम है ?

    Text Solution

    |

  19. निम्नलिखित में से कौन-सी क्षार धातु जलयोजित लवण देती है ?

    Text Solution

    |

  20. निम्नलिखित में कौन-सी क्षारीय मृदा धातु कार्बोनेट ताप के प्रति ...

    Text Solution

    |