Home
Class 12
PHYSICS
x -अक्ष पर चलते हुए एक कण का स्थान...

x -अक्ष पर चलते हुए एक कण का स्थान ` x = At ^ 3 + B t ^ 2 + Ct + D ` के अनुसार बदलता है | SI इकाइयों में A, B, C एवं D के सांख्यिक मान क्रमशः `1, 4, - 2 ` तथा 5 है | (a) A, B, C तथा D के विमीय - सूत्र निकले | (b) समय `t =4s ` पर कण का वेग निकालें | (c) ` t = 4s ` पर कण का त्वरण निकालें | (d ) ` t = 0 ` से ` t = 4s ` के अंतराल में कण का औसत वेग निकाले | (e) t = 0 से t = 4s के अंतराल में कण का औसत त्वरण निकालें |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a ) ` x, At ^ 3, Bt ^ 2 , Ct ` एवं D की विमाएँ समान होगी | चूँकि इस समीकरण का एक पद x है , इसलिए इन पदों में से प्रत्येक की विमा लम्बाई की विमा के बराबर होगी | अतः,
` [At^3] = L ` या ` [A] = LT^( - 3 ) `
`[Bt^ 2]=L ` या ` [B] = LT^( -2 ) `
` [Ct ] = L ` या ` [C] = LT ^( - 1 ) `
` [D] = L `
(b ) ` x = At^3 + Bt ^ 2 + Ct + D `
या ` v = (dx )/( dt ) = 3At ^2 + 2 Bt + C `
अतः , ` t = 4s ` पर कण का वेग,
` v = [3xx ( 1 ) xx (4 ) ^ 2 + 2 xx (4 ) xx ( 4 ) + ( -2 )] m//s `
` = ( 48 + 32 - 2 ) m//s = 78 m//s `
चूँकि सभी जगह SI इकाइयों में संख्याएँ लिखी गयी है, अंतिम परिणाम भी SI इकाई में मिलेगी | इसलिए v का मान m/s में होगा |
अतः, ` v = 78 m//s `
(c) ` v = 3At ^ 2 + 2 Bt + C `
या ` a = (dv )/( dt ) =6 At + 2B `
` t = 4s ` पर, ` a = [ 6 xx (1 ) xx ( 4 ) + 2 xx ( 4) ] m//s ^ 2 = 32 m//s ^ 2 `
(d ) ` x = At ^ 3 + Bt ^ 2 + Ct + D `
` t = 0` पर , ` x = D = 5m`.
` t = 4s ` पर, ` x = [ 1 xx ( 4 ) ^ 3 + 4 xx ( 4 ) ^ 2 + ( - 2 ) xx ( 4 ) + 5] m = 125 m `
t = 0 से t = 4s तक में कण का विस्थापन = ` 125 m - 5m `
` = 120 m `
अतः, इस अंतराल में कण का औसत वेग = ` (120 m ) /( 4s) = 30 m//s `
(e ) ` v = 3At^ 2 + 2 Bt +C `
` t = 0 ` पर, ` v _ 1 = C = -2 m// s `
` t = 4s ` पर, ` v_ 2 = [ 3 xx ( 1 ) xx ( 4 ) ^ 2 + 2 xx ( 4 ) xx (4 ) - 2] m//s = 78 m//s `
इस अंतराल में वेग में परिवर्तन
` v _ 2 - v _ 1 = (78 m//s ) - ( - 2 m//s ) = 80 m//s `
अतः, औसत त्वरण = ` ( 80 m//s )/(4s ) = 20 m//s ^ 2 `
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • सरल रेखा में गति

    HC VERMA HINDI|Exercise विचार हेतु प्रश्न|4 Videos
  • सरल रेखा में गति

    HC VERMA HINDI|Exercise सटीक उत्तरवाले प्रश्न (I)|6 Videos
  • सरल रेखा में गति

    HC VERMA HINDI|Exercise अभ्यास के प्रश्न|27 Videos
  • सरल आवर्त गति पर आधारित अन्य गतियाँ

    HC VERMA HINDI|Exercise अभ्यास के प्रश्न|8 Videos
  • स्थितिज ऊर्जा एंव ऊर्जा - सरंक्षण का सिध्दांत

    HC VERMA HINDI|Exercise अभ्यास के प्रश्न|43 Videos
HC VERMA HINDI-सरल रेखा में गति -हल किये गए प्रश्न
  1. एक मनुष्य 6 km/ h की चाल से 1 km चलता है और उसके बाद का...

    Text Solution

    |

  2. एक लेक्चर हॉल का स्टेज 40 ft चौड़ा है और उसके एक किनारे पर ए...

    Text Solution

    |

  3. x -अक्ष पर चलते हुए एक कण का स्थान x = At ^ 3 + B t ^ 2 +...

    Text Solution

    |

  4. चित्र में x -अक्ष पर चलते हुए एक कण के वेग का समय के साथ ...

    Text Solution

    |

  5. एक कण विराम अवस्था से एकसमान त्वरण से चलना शुरू करता है | किसी...

    Text Solution

    |

  6. एक शरारती लड़का गुलेल में पत्थर लगाकर उसके रबर को 24 cm पीछे ख...

    Text Solution

    |

  7. एक पुलिस ऑफिसर जीप से एक पॉकेटमार का पीछा कर रहे है | जीप अपन...

    Text Solution

    |

  8. एक कार एकसमान वेग 40 km/h से एक सीधी सड़क पर चल रही है | सड़क ...

    Text Solution

    |

  9. एक गेंद को जमीन से 19.6 मीटर ऊँचे बिंदु से गिराया जाता है | ...

    Text Solution

    |

  10. एक गुब्बारा 5.0 m/s के एकमान वेग से ऊपर की ओर जा रहा है | जब ...

    Text Solution

    |