Home
Class 12
PHYSICS
एक पुलिस ऑफिसर जीप से एक पॉकेटमार क...

एक पुलिस ऑफिसर जीप से एक पॉकेटमार का पीछा कर रहे है | जीप अपनी अधिकतम चल v से चल रह है | जब जीप पॉकेटमार से d दुरी पर थी, पॉकेटमार को अपना एक दोस्त मिल गया जो मोटरसाइकिल स्टार्ट कर उसकी प्रतीक्षा कर रहा था | पॉकेटमार को लेकर मोटरसाइकिल एकसमान त्वरण a से चल पड़ती है | (a) v, a तथा d में संबंध बताएँ ताकि ऑफिसर पॉकेटमार को पकड़ सके | (b) एक ही चित्र में जीप के लिए तथा मोटरसाइकिल के लिए ` x - t ` के ग्राफ खींचे यदि ` v gt sqrt ( 2ad ) ` हो | (c) एक अलग चित्र में जीप तथा मोटरसाइकिल के लिए ग्राफ खींचे यदि ` v lt sqrt ( 2ad ) ` हो |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a) मोटरसाइकिल स्टार्ट होनेवाले समय को ` t = 0 ` लें |
मान लें कि जीप मोटरसाइकिल को t समय पर पकड़ती है | इस अवधि में मोटरसाइकिल द्वारा चली गई दुरी ,
` s = ( 1 )/( 2 ) at ^ 2 " "`...(i)
इसी अवधि में जीप द्वारा चली गई दुरी ,
` s + d = vt " " ` ... (ii)
समीकरण (i ) तथा (ii ) से, ` ( 1 )/ (2 ) at ^ 2 + d = vt `
या ` at ^ 2 - 2vt + 2d = 0 ` या ` t = (v pm sqrt ( v ^ 2 - 2ad ))/ ( a ) ` ...(iii)
पॉकेटमार पकड़ा जाएगा यदि यह t वास्तविक (real ) तथा धनात्मक या शून्य हो |
(b) इसके लिए ` v ^ 2 gt 2ad ` या ` v gt sqrt ( 2ad ) `. एकसमान वेग v से चलनेवाली जीप के लिए ` x = vt ` . अतः ` x - t ` ग्राफ मूलबिंदु से गुजरनेवाली सरल रेखा होगी जिसकी प्रवणता v होगी |

मोटरसाइकिल के लिए , ` t = 0 ` पर ` x = d ` है | इसके बाद चली गई दुरी ` ( 1 ) /( 2 ) at ^ 2 ` है | अतः, ` x = d + ( 1 ) /( 2 ) at ^ 2 ` होगा | ` x = ( 1 )/ ( 2 ) at^ 2 ` मूलबिंदु से जानेवाला परवलय (parabola ) है | ऐसी ही परवलय मूलबिंदु से नहीं खींचकर y - अक्ष के (0, d ) बिंदु से खींचना होगा | चित्र में सरल रेखा की प्रवणता v इतनी अधिक है कि वह परवलय को दो बिंदुओं पर कटती है | इन कटान - बिंदुओं के समय ` t _ 1 ` तथा `t _ 2 ` है | चूँकि ` v gt sqrt ( 2ad ) ` है , समीकरण (iii) से t के दो धनात्मक मान मिलेंगे | यही मान ` t _ 1 ` तथा ` t _ 2 ` है | मोटरसाइकिल जीप को ` t _ 1 ` समय पर पकड़ लेगी |
समय ` t _ 2 ` का क्या अर्थ है ? यदि ` t _ 1 ` समय के बाद भी मोटर - साईकिल और जीप उसी प्रकार चलती रहे, तो ` t _ 1 ` समय के बाद जीप आगे निकल जाएगी और मोटरसाइकिल पीछे रह जायेगी | पर, मोटरसाइकिल की चाल लगातार बढ़ती जा रही है और यह जीप को फिर से पार कर लेगी | यह समय ` t _ 2 ` है |
(c) यदि v का मान `sqrt (2ad ) ` से कम हो, तो जीप की ` x = vt ` वाली सरल रेखा, मोटरसाइकिल के परवलय से नीचे ही रह जायेगी और किसी भी समय पर जीप मोटरसाइकिल को नहीं पकड़ पाएगी |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • सरल रेखा में गति

    HC VERMA HINDI|Exercise विचार हेतु प्रश्न|4 Videos
  • सरल रेखा में गति

    HC VERMA HINDI|Exercise सटीक उत्तरवाले प्रश्न (I)|6 Videos
  • सरल रेखा में गति

    HC VERMA HINDI|Exercise अभ्यास के प्रश्न|27 Videos
  • सरल आवर्त गति पर आधारित अन्य गतियाँ

    HC VERMA HINDI|Exercise अभ्यास के प्रश्न|8 Videos
  • स्थितिज ऊर्जा एंव ऊर्जा - सरंक्षण का सिध्दांत

    HC VERMA HINDI|Exercise अभ्यास के प्रश्न|43 Videos
HC VERMA HINDI-सरल रेखा में गति -हल किये गए प्रश्न
  1. एक मनुष्य 6 km/ h की चाल से 1 km चलता है और उसके बाद का...

    Text Solution

    |

  2. एक लेक्चर हॉल का स्टेज 40 ft चौड़ा है और उसके एक किनारे पर ए...

    Text Solution

    |

  3. x -अक्ष पर चलते हुए एक कण का स्थान x = At ^ 3 + B t ^ 2 +...

    Text Solution

    |

  4. चित्र में x -अक्ष पर चलते हुए एक कण के वेग का समय के साथ ...

    Text Solution

    |

  5. एक कण विराम अवस्था से एकसमान त्वरण से चलना शुरू करता है | किसी...

    Text Solution

    |

  6. एक शरारती लड़का गुलेल में पत्थर लगाकर उसके रबर को 24 cm पीछे ख...

    Text Solution

    |

  7. एक पुलिस ऑफिसर जीप से एक पॉकेटमार का पीछा कर रहे है | जीप अपन...

    Text Solution

    |

  8. एक कार एकसमान वेग 40 km/h से एक सीधी सड़क पर चल रही है | सड़क ...

    Text Solution

    |

  9. एक गेंद को जमीन से 19.6 मीटर ऊँचे बिंदु से गिराया जाता है | ...

    Text Solution

    |

  10. एक गुब्बारा 5.0 m/s के एकमान वेग से ऊपर की ओर जा रहा है | जब ...

    Text Solution

    |