Home
Class 12
PHYSICS
एक गेंद को जमीन से 19.6 मीटर ऊँचे...

एक गेंद को जमीन से 19.6 मीटर ऊँचे बिंदु से गिराया जाता है | इस बिंदु को मूलबिंदु ले तथा नीचे की दिशा को x - अक्ष लें | यह जमीन से टकराकर ऊपर की दिशा में उतनी ही दुरी तक जाती है, जहाँ से इसे गिराया गया तथा | ` a -t, v - t ` तथा x -t के लिए प्रश्न में दी गई अवधि के लिए लगभग ग्राफ खींचे |गेंद जितनी देर जमीन से सम्पर्क में रहती है उसे नगण्य माने |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

गेंद जब जमीन के साथ सम्पर्क में आती है तो उसका वेग नीचे की ओर से बदलकर ऊपर की ओर हो जाता है | अतः , इस अवधि में इसका त्वरण g से अलग है | इसलिए हमे नीचे आने के समय की गति और ऊपर जाने के समय की गति के लिए अलग - अलग समीकरण लिखना होगा |
a - t : नीचे की गति के लिए ` a = g = 9.8 m//s^ 2 `
ऊपर की गति के लिए , ` a = g = 9.8 m//s^ 2 `
त्वरण - समय ग्राफ नीचे के चित्र में दिखाया गया है | हमने ` t = 2s ` पर एक खली जगह (gap ) छोड़ दी है | ` t = 2s ` पर जमीन से सम्पर्क के समय त्वरण g नहीं है , इसलिए यह खली जगह (gap ) छोड़ी गई है |

v-t : पहले 2 सेकंड के लिए, ` v = u + at = (9.8 m//s ^ 2 ) t `.
` t = 0 , v = 0 `
` t = 1s, v = 9.8 m//s `
` t = 2s, v = 19.6 m//s `
इस समय गेंद की दिशा पलट जाती है और वह ऊपर की ओर जाने लगती है | चूँकि गेंद ऊपर की ओर भी उतनी ही दुरी 19.6 मीटर तक पँहुचती है, t = 2s पर पलटने के बाद गेंद का वेग ऊपर की ओर 19.6 m//s होगा | इसके बाद प्रति सेकंड गेंद की चाल 9.8 m//s घटती जायेगी | अतः,
` t = 2s, v = - 19.6 m//s `
` t = 3 s, v = -9.8 m//s `
` t = 4s, v = 0 m//s `
वेग - समय ग्राफ चित्र में दिखाया गया है |

x -t : नीचे की गति के लिए, ` x = (1 ) /( 2 ) at ^ 2 = ( 1 ) /( 2 ) xx (9.8 m//s^2) t ^ 2 `
अतः ` t = 0 , x = 0 `
` t = 1s , x = 4.9 m `
` t =2s, x = 19.6 m `
` t = 2s ` के बाद उसका वेग ` - 19.6 m//s ` हो जाता है | त्वरण ` = 9.8 m//s ^ 2 ` , अतः इसके 1 s बाद गेंद का विस्थापन
` = ut + ( 1)/( 2 ) at ^ 2 = (-19.6 m//s ) ( 1s ) + ( 4.9 m//s ^2) ( 1s^ 2 ) `
` = -14.7 m `
इस समय मूलबिंदु से उसकी स्थिति
` = 19.6 m - 14.7 m = 4.9 m `
अतः, ` t = 3s ` पर ` x = 4.9 m `
इसी तरह ` t = 4s ` पर ` x = 0 `
चित्र में x -t ग्राफ दिखाया गया है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • सरल रेखा में गति

    HC VERMA HINDI|Exercise विचार हेतु प्रश्न|4 Videos
  • सरल रेखा में गति

    HC VERMA HINDI|Exercise सटीक उत्तरवाले प्रश्न (I)|6 Videos
  • सरल रेखा में गति

    HC VERMA HINDI|Exercise अभ्यास के प्रश्न|27 Videos
  • सरल आवर्त गति पर आधारित अन्य गतियाँ

    HC VERMA HINDI|Exercise अभ्यास के प्रश्न|8 Videos
  • स्थितिज ऊर्जा एंव ऊर्जा - सरंक्षण का सिध्दांत

    HC VERMA HINDI|Exercise अभ्यास के प्रश्न|43 Videos
HC VERMA HINDI-सरल रेखा में गति -हल किये गए प्रश्न
  1. एक मनुष्य 6 km/ h की चाल से 1 km चलता है और उसके बाद का...

    Text Solution

    |

  2. एक लेक्चर हॉल का स्टेज 40 ft चौड़ा है और उसके एक किनारे पर ए...

    Text Solution

    |

  3. x -अक्ष पर चलते हुए एक कण का स्थान x = At ^ 3 + B t ^ 2 +...

    Text Solution

    |

  4. चित्र में x -अक्ष पर चलते हुए एक कण के वेग का समय के साथ ...

    Text Solution

    |

  5. एक कण विराम अवस्था से एकसमान त्वरण से चलना शुरू करता है | किसी...

    Text Solution

    |

  6. एक शरारती लड़का गुलेल में पत्थर लगाकर उसके रबर को 24 cm पीछे ख...

    Text Solution

    |

  7. एक पुलिस ऑफिसर जीप से एक पॉकेटमार का पीछा कर रहे है | जीप अपन...

    Text Solution

    |

  8. एक कार एकसमान वेग 40 km/h से एक सीधी सड़क पर चल रही है | सड़क ...

    Text Solution

    |

  9. एक गेंद को जमीन से 19.6 मीटर ऊँचे बिंदु से गिराया जाता है | ...

    Text Solution

    |

  10. एक गुब्बारा 5.0 m/s के एकमान वेग से ऊपर की ओर जा रहा है | जब ...

    Text Solution

    |