Home
Class 12
PHYSICS
एक घर्षणरहित घिरनी छत से एक क्लैम्प द्वा...

एक घर्षणरहित घिरनी छत से एक क्लैम्प द्वारा टाँगकर रखी गई है । घिरनी से होकर जाती एक नगण्य भार वाली डोरी के सिरों से दो गुटके A तथा B, जिनके द्रव्यमान क्रमश : `m_(1)` तथा `m_(2)` हैं, बाँधकर लटकाए गए हैं ।
दोनों गुटकों के त्वरण निकालें ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

गुटके A पर लगनेवाले बल हैं,
(i) धरती द्वारा `m_(A)g`, निचे की ओर ,
(ii) डोरी द्वारा T, ऊपरे की ओर |
परिणामी बल निचे की ओर `=m_(A)g-T`.

यदि A का त्वरण निचे की ओर a हो, तो F = ma से,
`m_(A)g-T=m_(A)a." "...(i)`
हमें a का मान निकालना है | इस समीकरण में हमें T का मान पता नहीं है | अत :, यहाँ से सीधे a का मान नहीं लिख सकते | हमें कम-से-कम एक और समीकरण चाहिए जो गुटके B का विचार करने से मिल सकता है |
गुटके B पर लगनेवाले बल हैं,
(i) धरती द्वारा `m_(B)g`, निचे की ओर,
(ii) डोरी द्वारा T, ऊपर की ओर |

चूँकि डोरी तथा घिरनी के भार नगण्य हैं और वे घर्षणरहित हैं, इसलिए डोरी के दोनों हिस्सों में तनाव बराबर होगा | अत :, जो T पिछले समीकरण में लिखा गया था वही T यहाँ भी लिखा जा रहा है | चूँकि A का त्वरण a निचे की ओर लिया गया था, इसलिए B का त्वरण ऊपर की ओर a होगा | F = ma समीकरण से,
`T-m_(B)g=m_(B)a." "...(ii)`
समीकरण (i) तथा (ii) को जोड़ने पर,
`m_(A)g-m_(B)g=m_(A)a+m_(A)a`
या `" "a=((m_(A)-m_(B))/(m_(A)+m_(B)))g.`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • न्यूटन के गति-नियम

    HC VERMA HINDI|Exercise विचार हेतु प्रश्न|16 Videos
  • न्यूटन के गति-नियम

    HC VERMA HINDI|Exercise सटीक उत्तरवाले प्रश्न I|17 Videos
  • न्यूटन के गति-नियम

    HC VERMA HINDI|Exercise अभ्यास 8.1|3 Videos
  • ध्वनि तरंगो का अध्यारोपण

    HC VERMA HINDI|Exercise अभ्यास के प्रशन|39 Videos
  • प्रकाश का विवर्तन

    HC VERMA HINDI|Exercise अभ्यास के प्रश्न|6 Videos