Home
Class 12
PHYSICS
एक त्रिभुजाकार ब्लॉक क्षैतिज सतह पर एकसम...

एक त्रिभुजाकार ब्लॉक क्षैतिज सतह पर एकसमान त्वरण से दाहिनी ओर खींचा जा रहा है। दो गुटके, जिनके द्रव्यमान `m_(1)` तथा `m_(2)` है, इस ब्लॉक की सतह पर फिसल सकते है। सभी सतहों को घर्षणरहित माने। यदि `m_(1)` ब्लॉक पर नहीं फिसल रहा हो, तो ब्लॉक के सापेक्ष `m_(2)` का त्वरण निकालें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मान लें कि ब्लॉक का त्वरण `a_(0)` है। हम इसी ब्लॉक के फ्रेम में काम करेंगे। `m_(1)` पर लगते वास्तविक बल तथा छझ बल है,
(i) ब्लॉक की सतह द्वारा अभिलंब बल `N_(1)`, सतह पर लंबवत,
(ii) भार `m_(1)g`, नीचे की ओर तथा
(iii) छझ बल `m_(1)a_(0)`, बायीं ओर।

ब्लॉक के फ्रेम में यह गुटका स्थिर है। अतः,
`N_(1)cos45^(@)=m_(1)g` तथा `N_(1)sin45^(@)=m_(1)a_(0)`
अतः, `a_(0)=g tan45^(@)=g`
अब `m_(2)` की गति पर विचार करे। इस गुटके पर लगते वास्तविक बल तथा छझ बल है,
(i) ब्लॉक की सतह द्वारा अभिलंब बल `N_(2)`, सतह के लंबवत,
(ii) भार `m_(2)g`, नीचे की ओर तथा
(iii) छझ बल `m_(2)a_(0)`, बायीं ओर।

मान लें कि यह गुटका सतह पर त्वरण से नीचे फिसल रहा है। इस दिशा में बलों के घटक लेकर न्यूटन का नियम लगाने पर,
`m_(2)a_(0)cos45^(@)+m_(2)gsin45^(@)=m_(2)a`
या `a=(a_(0))/(sqrt(2))+(g)/(sqrt(2))=(g)/(sqrt(2))+(g)/(sqrt(2))=gsqrt(2)`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • अजड़त्वीय निर्देश तंत्र

    HC VERMA HINDI|Exercise विचार हेतु प्रश्न|2 Videos
  • अजड़त्वीय निर्देश तंत्र

    HC VERMA HINDI|Exercise सही उत्तर का चयन करें।|8 Videos
  • अजड़त्वीय निर्देश तंत्र

    HC VERMA HINDI|Exercise अभ्यास के प्रश्न|4 Videos
  • कलन शास्त्र

    HC VERMA HINDI|Exercise अभ्यास के प्रश्न|22 Videos