Home
Class 12
PHYSICS
अन्नत लम्बाई के दो समान्तर तारो में I धा...

अन्नत लम्बाई के दो समान्तर तारो में I धारा प्रवाहित हो रही है के बीच की दूरी r है उनके ठीक मध्य बिंदु पर चुंबकीय क्षेत्र की गणना कीजिए जबकि उनमे प्रवाहित धारा की दिशाएं
(i) समान हो,
(ii) विपरीत हों ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) जब धारा की दिशाएँ समान हो - मानलो AB और CD दो समान्तर तार है उनके बीच की दूरी r है प्रत्येक तार में I धारा एक ही दिशा में बह रही है तार AB में प्रवाहित धारा I के कारन दोनों के मध्य में स्थित बिंदु P पर चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता
`B_(1)=10^(-7)xx(2I)/(r//2)`
`=10^(-7)xx(4I)/(r)," "[becauseB=10^(-7)xx(2I)/(d)]`

इसकी दिशा कागज़ के तल के लम्बवत नीचे की ओर होगी इसी प्रकार तार CD में प्रवाहित धारा I के कारण बिंदु P पर चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता
`B_(2)=10^(-7)xx(2I)/(r//2)=10^(-7)xx(4I)/(r)`
इसकी दिशा कागज के तल के लम्बवत ऊपर की ओर होगी | चूँकि `B_(1)` और `B_(2)` परिमाण में बराबर है किन्तु उनकी दिशाएं विपरीत है अतः बिंदु P पर परिणामी तीव्रता `vec(B)=vec(B_(1))+vec(B_(2))=0`.
(ii) जब धारा की दिशाएं विपरीत हो - तार AB में प्रवाहित धारा I के कारण बिंदु P पर चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता
`B_(1)=10^(-7)xx(2I)/(r//2)=10^(-7)xx(4I)/(r)`

इसकी दिशा कागज के तल में लम्बवत नीचे की ओर होगी | तार CD में प्रवाहित धारा I के कारण बिंदु P पर चुंबकीय क्षेत्र
की तीव्रता `=B_(2)=10^(-2)xx(2I)/(r//2)=10^(-7)xx(4I)/(r)`
इसकी भी दिशा कागज के तल के लम्बवत नीचे की ओर होगी | `B_(1)` और `B_(2)` परिमाण और दिशा दोनों समान है ।
अतः बिंदु P पर परिणामी तीव्रता
`B=B_(1)+B_(2)`
`=10^(-7)xx(4I)/(r)+10^(-7)xx(4I)/(r)=10^(-7)xx(8I)/(r)`
B की दिशा कागज के तल के लम्बवत नीचे की ओर होगी ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • गतिमान आवेश और चुंबकत्व

    PRABODH PUBLICATION|Exercise तथ्यात्मक प्रश्न|15 Videos
  • गतिमान आवेश और चुंबकत्व

    PRABODH PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) I. बहुविकल्पीय प्रश्न|10 Videos
  • गतिमान आवेश ओर चुम्बकत्व

    PRABODH PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|12 Videos
  • चुम्बकत्व एवं पदार्थों के चुम्बकीय गुण

    PRABODH PUBLICATION|Exercise मूल्य आधारित प्रश्न|6 Videos