Home
Class 12
PHYSICS
(a) किसी चिकने क्षैतिज तल पर एक विधुत धा...

(a) किसी चिकने क्षैतिज तल पर एक विधुत धारावाही पाश रखा है क्या इस पाश के चारो ओर ऐसा चुंबकीय क्षेत्र स्थापित किया जा सकता है की यह पाश अपने अक्ष के चारो ओर स्वम चक्कर लगाये (ऊर्ध्वाधर अक्ष के चारो ओर) ।
(b) कोई धारावाही वृत्ताकार पाश एकसमान बाह्य चुम्बकीय क्षेत्र में स्थित है यदि यह पाश घूमने के लिए स्वतन्त्र है तो इसके स्थायी संतुलन का दिक्विन्यास क्या होगा ? यह दर्शाइये की इसके कुल क्षेत्र दिक्विन्यास क्या होगा ? यह दर्शाइये कि इसमें कुल क्षेत्र (बाह्य क्षेत्र + पाश द्वारा उत्पन्न क्षेत्र) का फ्लक्स अधिकतम होगा |
(c) अनियमित आकृति का कोई विधुत धारावाही पाश किसी बाह्य चुंबकीय क्षेत्र में स्थित है यदि तार लचीला है तो यह वृत्ताकार आकृति कई ग्रहरण कर लेता है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a) नहीं क्योकि इसके लिए ऊर्ध्वाधर दिशा में बल आघूर्ण `tau` आवश्यक होगा लेकिन `vec(tau)=IAxxvec(B)` और क्षैतिज पाश का क्षेत्रफल A ऊर्ध्वाधर दिशा में है, `tau` को B के किसी मान के लिए पाश के तल में होनी चाहिए ।
(b) स्थायी संतुलन का दिक्विन्यास वह है जिसमे पाश का क्षेत्रफल `vec(A)` बाह्य चुंबकीय की दिशा में होता है इस दिक्विन्यास में पाश द्वारा उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र बाह्य क्षेत्र की दिशा में ही है अतः दोनों क्षेत्र पाश के तल के लम्बवत होने के कारण कुल क्षेत्र का अधिकतम फ्लक्स प्रदान करते है
(c) यह क्षेत्र के लम्बवत वृत्ताकार पाश का रूप इसलिए ग्रहण कर लेता है ताकि इससे होकर अधिकतम फ्लक्स प्रवाहित हो सके क्योकि किसी दी गई परिमिति के लिए वृत्त का क्षेत्रफल किसी अन्य आकृति की तुलना में अघिकतम होता है ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • गतिमान आवेश और चुंबकत्व

    PRABODH PUBLICATION|Exercise तथ्यात्मक प्रश्न|15 Videos
  • गतिमान आवेश और चुंबकत्व

    PRABODH PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) I. बहुविकल्पीय प्रश्न|10 Videos
  • गतिमान आवेश ओर चुम्बकत्व

    PRABODH PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|12 Videos
  • चुम्बकत्व एवं पदार्थों के चुम्बकीय गुण

    PRABODH PUBLICATION|Exercise मूल्य आधारित प्रश्न|6 Videos