Home
Class 12
PHYSICS
दो पोलरॉइड एक - दूसरे के साथ 90^(@) के क...

दो पोलरॉइड एक - दूसरे के साथ `90^(@)` के कोण पर रखे गये हैं तथा निर्गत प्रकाश की तीव्रता शून्य है। क्या होगा यदि एक तीसरा पोलरॉइड उनके मध्य उनके बीच के कोण की समद्विभाजित करते हुए रख दिया जाता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मानलो पहले पोलरॉइड से निर्गत प्रकाश की तीव्रता `I_(0)` है। पहले पोलरॉइड और मध्य में रखे पोलरॉइड के बीच का कोण `(90^(@))/(2)=45^(@)` होगा ।
अतः मध्य में रखे पोलेराइड से निर्गत प्रकाश की तीव्रता
`I_(1)=I_(0)cos^(2)theta`
`=I_(0)cos^(2)45^(@)=I_(0)((1)/(sqrt2))^(2)=(1)/(2)I_(0)`
पुनः मध्य में रखे पोलरॉइड और दूसरे पोलरॉइड के बीच `45^(@)` का कोण बनता है। अतः दूसरे पोलेराइड से निर्गत प्रकाश की तीव्रता,
`I_(2)=I_(1)cos^(2)theta`
`=(1)/(2)I_(0)cos^(2)45^(@)=(1)/(2)I_(0)((1)/(sqrt2))^(2)=(1)/(4)I_(0)`
इस प्रकार उनके मध्य तीसरा पोलरॉइड रखने पर निर्गत प्रकाश की तीव्रता पहले से निर्गत प्रकाश की तीव्रता की एक चौथाई हो जाएगी ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • तरंग प्रकाशिकी

    PRABODH PUBLICATION|Exercise तथ्यात्मक प्रश्न|20 Videos
  • तरंग प्रकाशिकी

    PRABODH PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रश्न ) (बहुविकल्पीय प्रश्न )|11 Videos
  • चुम्बकत्व एंव पदार्थों के चुम्बकीय गुण

    PRABODH PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|6 Videos
  • धारा-विद्युत

    PRABODH PUBLICATION|Exercise मूल्य आधारित प्रश्न|9 Videos