Home
Class 12
BIOLOGY
एक संकर क्रॉस का प्रयोग करते हुए प्र...

एक संकर क्रॉस का प्रयोग करते हुए प्रभावित नियम की व्याख्या कीजिए ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मेण्डल ने अपने प्रयोग मटर पर किये थे । मेंडल ने प्रयोगों के लिए मटर के सात युग्मविकल्पी लक्षणों का चयन किया था । प्रत्येक युग्म में दोनों गुण एक-दूसरे के युग्मविकल्पी ( allele ) होते हैं जैसे -लंबा व बौना लाल व सफेद , पीला व हरा आदि । मेण्डल ने एक - एक सातों युग्म विकल्पों के जनक पादपों के संतति में संचरण (transmission ) का अध्ययन किया और प्रत्येक दशा में परिणाम एक सा पाया ।
उदाहरण के लिए जब शुद्ध लाल पुष्प वाली मटर की किस्म का संकरण शुद्ध सफेद पुष्प वाली मटर से किया । इससे प्रथम संकरण संतति ( First Filial generation ) या `F_(1)` में लाल पुष्प वाले पौधे बने । लाल पुष्पों वाली प्रथम संकरण संतति `( F_( 1) )` को स्वपरागित कर, मेण्डल ने `F_(2)` या द्वितीय संकर संतति प्राप्त की, इसमें लाल पुष्प वाले पौधे और सफेद पुष्प वाले पौधे दोनों ही पाए गए । इस द्वितीय संकर संतति `( F_(2) )` में दोनों प्रकार के पौधे एक निश्चित अनुपात 3 : 1 में थे । दूसरे शब्दों में 75 % लाल पुष्प संतति व 25 % सफेद पुष्प संतति प्राप्त हुई ।

RR, Rr, Rr= लाल पुष्प वाली संतति , rr = सफेद पुष्प वाली संतति , अतः अनुपात 3 : 1 होता है ।
इस संकरण के आधार पर मेण्डल ने प्रभाविता नियम बताया । इस नियम के अनुसार कारक युग्म ( Pairs or Factors ) का एक कारक ( gene ) युग्म के दूसरे कारक के प्रभाव को अभियुक्त नहीं होने देता है । जैसे इस क्रॉस में `F _(1 )` पीढ़ी में के युग्म विकल्प जैसे लाल रंग दूसरे युग्म विकल्प यानि सफेद रंग पर प्रभावी हो जाने से सफेद रंग अभिव्यक्त नहीं हो पाता है । यही कारण है कि `F _(1 )` पीढ़ी में सफेद रंग का जीन होते हुए भी इस पीढ़ी के सभी पादप लाल पुष्पों वाले होते हैं । अतः यह लक्षण ( लाल रंग) जो प्रभावी होने के कारण `F _( 1 ) ` पीढ़ी में अभिव्यक्त होता है, उसे मेण्डल ने प्रभावी लक्षण ( Dominant Character ) कहा तथा वह गुण जो प्रभावी कारक या लक्षण की उपस्थिति में अभिव्यक्त नहीं हो पाता है या प्रभावी लक्षण द्वारा ढँक दिया जाता है, उसे मेण्डल ने अप्रभावी लक्षण (Recessive ) में संज्ञा दी । प्रभावी लक्षण को अंग्रेजी भाषा के बड़े अक्षर जिससे उस गुण का नाम आरम्भ होता है, चिन्हित किया जाता है व अप्रभावी लक्षण को अंग्रेजी भाषा के छोटे अक्षर द्वारा चिन्हित करते हैं ( उदाहरण - पुष्प के लाल रंग को R .ar से लिखते हैं )
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    PRABODH PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न - II|8 Videos
  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    PRABODH PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|16 Videos
  • वंशागति का आण्विक आधार

    PRABODH PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|23 Videos
PRABODH PUBLICATION-वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त-दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. एक संकर क्रॉस का प्रयोग करते हुए प्रभावित नियम की व्याख्या कीजिए...

    Text Solution

    |

  2. एक संकर क्रॉस किसे कहते है ? F(2) पीढ़ी में कितने प्रकार के फीनोटा...

    Text Solution

    |

  3. परीक्षार्थ संकरण की परिभाषा लिखिए और चित्र बनाइए ।

    Text Solution

    |

  4. टेस्ट क्रॉस और बैक क्रॉस को परिभाषित कीजिए ।

    Text Solution

    |

  5. एक ही जीन स्थल वाले समयुग्मजी मादा और विषमयुग्मजी नर के संकरण से ...

    Text Solution

    |

  6. पीले बीज वाले लंबे पौधों ( YyTt ) का संकरण हरे बीज वाले लंबे ( yy...

    Text Solution

    |

  7. आनुवंशिक में टी एच मॉर्गन के योगदान का संक्षेप में उल्लेख करें ।

    Text Solution

    |

  8. वंशावली विश्लेषण क्या है ? यह विश्लेषण किस प्रकार उपयोगी है ?

    Text Solution

    |

  9. मानव में लिंग निर्धारण कैसे होता है ?

    Text Solution

    |

  10. शिशु का रुधिर वर्ग O है पिता का रुधिर वर्ग A और माता का B है । ज...

    Text Solution

    |

  11. निम्न शब्दों को उदाहरण सहित समझाइए - ( अ ) सह प्रभाविता ( ब ) अपूर...

    Text Solution

    |

  12. सहप्रभाविता किसे कहते हैं ?

    Text Solution

    |

  13. अपूर्ण प्रभाविता किसे कहते हैं ?

    Text Solution

    |

  14. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए ( 1 ) एलिल ( 2 ) समयुग्मकी...

    Text Solution

    |

  15. जीन म्यूटेशन क्या है ? जीन म्यूटेशन के क्या कारण है ? समझाइए ।

    Text Solution

    |

  16. गुणसूत्रों की संरचना में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के परिवर्त...

    Text Solution

    |

  17. गुणसूत्रीय क्लाइमफेल्टर उत्परिवर्तन किसे कहते हैं ? गुणसूत्र की स...

    Text Solution

    |

  18. टर्नर सिन्ड्रोम एवं कलाइनफिल्टर को समझाइए ।

    Text Solution

    |