Home
Class 12
BIOLOGY
सूक्ष्मप्रवर्धन का संक्षिप्त महत्व लिखिए...

सूक्ष्मप्रवर्धन का संक्षिप्त महत्व लिखिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सूक्ष्मप्रवर्धन का महत्व- उत्तक संवर्धन के माध्यम से पादप के पुनर्जनन अथवा पुनरुदभवन को सूक्ष्म प्रवर्धन कहते हैं | इस तकनीक द्वारा कायिक प्रजनन करने वाले आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण पौधों का बहुगुणन तेजी से किया जाता है | इस तकनीक की विशेषता यह है कि बहुत ही कम समय में कम स्थान में अधिक संख्या में पौधों का उत्पादन किया जा सकता है |
इस तकनीक को कई पौधों के तीव्र बहुगुणन में काम में लिया जा चुका है, उदाहरण- आर्किड्स, कटेलिया, सिंबीडियम, डेंड्रोबियम, वांडा एवं शोभाकारी पादप- जरवेरा, गुलदाऊदी, कारनेशन, बिगोनिया आदि |
भारत में व्यापक स्तर पर सूक्ष्मप्रवर्धन का उपयोग हो रहा है जिसमें अनेक प्राइवेट कंपनियों ने सफलता प्राप्त की है | इस विधि का प्रयोग निर्यात के लिए अलंकारिक पौधों को भारी संख्या में प्राप्त करने के लिए भी किया जा रहा है |
कुछ पौधों जैसे केला में जहाँ बीज या तो कम बनते है या इनके विकसित होने में अनेक बाधाएं आती है और वहां यह लाभदायक तकनीक है | दुर्लभ एवं संकटग्रस्त या विलुप्ति के कगार पर पहुंचे पौधों का गुणन क्लोनिंग द्वारा किया जा सकता है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • खाद्य उत्पादन में वृद्धि की कार्यनीति

    PRABODH PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|9 Videos
  • खाद्य उत्पादन में वृद्धि की कार्यनीति

    PRABODH PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न-I|20 Videos
  • जनन स्वास्थ्य

    PRABODH PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न II|20 Videos
PRABODH PUBLICATION-खाद्य उत्पादन में वृद्धि की कार्यनीति-लघु उत्तरीय प्रश्न-II
  1. जैव तकनीक से प्राप्त एकल कोशिका प्रोटीन (S.C.P) के चार उपयोग लिखिए |

    Text Solution

    |

  2. सूक्ष्मप्रवर्धन का संक्षिप्त महत्व लिखिए |

    Text Solution

    |

  3. कर्तोतकों के प्रकार लिखिए |

    Text Solution

    |

  4. कायिक संकरण का क्या महत्व है ?

    Text Solution

    |

  5. जंतु नस्लों में सुधार के प्रमुख उद्देश्य क्या है ?

    Text Solution

    |

  6. संकर ओज क्या है ?

    Text Solution

    |

  7. कायिक संकरण के लाभ लिखिए |

    Text Solution

    |

  8. संवर्धन माध्यम किसे कहते हैं ? इन माध्यमों में एक निश्चित अनुपात में क...

    Text Solution

    |

  9. पशुपालन किसे कहते हैं ? पालतू जानवरों का संक्षिप्त में क्या महत्व है ?

    Text Solution

    |

  10. सूक्ष्मप्रवर्धन द्वारा पादप उत्पादन के मुख्य लाभ क्या है ?

    Text Solution

    |

  11. शस्य पादपों के किन्ही पांच किस्मों के नाम बताइए जिनका विकास भारतवर्ष म...

    Text Solution

    |

  12. पत्ती में कर्तोतक पादप के प्रवर्धन में जिस माध्यम का प्रयोग किया गया ह...

    Text Solution

    |