Home
Class 12
BIOLOGY
आनुवंशिक रूपांतरित फसलो के उत्पादन के ला...

आनुवंशिक रूपांतरित फसलो के उत्पादन के लाभ व हानि का तुलनात्मक विभेद कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

आनुवंशिक रूपांतरित फसलो के उत्पादन के लाभ (Advantages of Production of Genetically Modified (GM) crops) जैव प्रौद्योगिकी का प्रयोग करके कई पादपों में लाभप्रद गुणों का निवेश किया जाता है। जैव प्रौद्योगिकी से विकसित आनुवंशिकता रूपांतरित फसलो के लाभप्रद गुण निम्नलिखित है-
1 इस प्रकार के फसलो में पोषण गुणवत्ता में सुधार (Improvement in Nutritional Quality) हुआ है, जैसे- अधिक उत्पादन, अच्छे प्रोटोन घटक तथा अच्छे आवश्यक गुणों जैसे- गेहूँ की अच्छी बेकिंग गुणवत्ता तथा जौ की अच्छी माल्टिंग गुणवत्ता आदि का विकास इस प्रकार की फसलो में हुआ है।
2 लवण एवं सूखा सहिष्णुता- इस प्रकार की फसले अजैव प्रतिबलो (Abiotic stresses) जैसे- ठंडा, सूखा, लवण, ताप आदि के प्रति अधिक सहिष्णु (Tolerant) होती है।
3 इस प्रकार की फसले रासायनिक पीड़कनाशको पर कम निर्भर करती है।
4 इस प्रकार की फसले कटाई के पश्चात होने वाले नुकसान को कम करती है।
5 इस प्रकार की फसले ऐसे पादपों के विकास में सहायक है जिनसे वैकल्पिक संसाधनों के रूप में औधोगिक इकाइयो में वसा, ईधन, औषधीय पदार्थो (Pharmaceutical) की आपूर्ति भी की जाती है।
आनुवंशिक रूपांतरित फसलो के उत्पादन से हानि (Disadvantages of Production of Genetically Modified crops) आनुवंशिक रूपांतरित फसलो से कुछ हानियां भी होती है, जो निम्न है-
1 इस प्रकार की कुछ फसलो में बीज उत्पन्न करने की शक्ति नहीं होती, जिससे प्रत्येक वर्ष किसान को नए बीज खरीदने पड़ते है।
2 छोटे किसान प्रत्येक बार इन फसलो को नहीं ऊगा सकते क्योकि ये फसले बहुत महँगी पड़ती है।
3 इस प्रकार की फसलो से लोगो में एलर्जी उत्पन्न होने की संभावना रहती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव प्रौद्योगिकी एवं उनके उपयोग

    PRABODH PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न I|1 Videos
  • जैव प्रोधोगिकी एवं उनके उपयोग

    PRABODH PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न II|8 Videos
  • जैव प्रौद्योगिकी सिद्धांत व प्रक्रम

    PRABODH PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न - II|12 Videos
PRABODH PUBLICATION-जैव प्रौद्योगिकी एवं उनके उपयोग -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न II
  1. जीन चिकित्सा क्या है? एडिनोसिन डीएमीनेज (ए० डी० ए०) की कमी का उदाहरण द...

    Text Solution

    |

  2. आनुवंशिक रूपांतरित फसलो के उत्पादन के लाभ व हानि का तुलनात्मक विभेद की...

    Text Solution

    |

  3. आनुवंशिक रूपांतरित फसलो की तीन हानियां लिखिए।

    Text Solution

    |

  4. प्लाज्मिड की परिभाषा लिखकर प्लाज्मिड के प्रकार लिखिए।

    Text Solution

    |

  5. आनुवंशिक इंजीनियरिंग की अनुप्रयोज्यता का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. जीन अभियांत्रिकी के लाभदायक एवं हानिकारक प्रभावों को लिखिए।

    Text Solution

    |

  7. क्लोन किसे कहते है? जीन एवं पादप क्लोन किस प्रकार तैयार किए जाते है? स...

    Text Solution

    |

  8. कृत्रिम रूप से इंसुलिन का निर्माण कैसे किया जाता है?

    Text Solution

    |

  9. मानव इंसुलिन के उत्पादन में आनुवंशिक इंजीनियरिंग के योगदान का वर्णन की...

    Text Solution

    |