Home
Class 10
BIOLOGY
पोषी स्तर को उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिये...

पोषी स्तर को उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिये ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पारितंत्र के उत्पादकों व उपभोक्ताओं के विभिन्न स्तरों को पोषी स्तर कहते हैं। आहार श्रृंखला में भिन्न चरण अलग-अलग पौषी स्तर बनाते हैं इसे हम घास के मैदान के (स्थलीय पारितंत्र) उदाहरण से समझते हैं। घास पारितन्त्र की संरचना में अजैविक घटक सामान्य पारितन्त्र के समान वर्षा, ताप, जलवायु और कार्बनिक घटकों के बने होते हैं, जबकि उनके जैविक घटक निम्नानुसार होते हैं- 1. उत्पादक- इनमें लम्बी-लम्बी घासें तथा झाड़ियाँ पायी जाती हैं।
2. उपभोक्ता- घास पारितन्त्र में कीट, गाय, भैस, खारगोश, चूहे, भेड़, वकरी इत्यादि प्राथमिक उपभोक्ता व साँप, पक्षी, लोमड़ी इत्यादि द्वितीयक उपभोक्ता एवं बाज, मोर तथा कभी-कभी हिंसक पशु तृतीयक या सर्वश्रेष्ठ उपभोक्ता के रूप में पाये जाते हैं।
3. अपघटक- इसमें सूक्ष्मजीवी कवक, जीवाणु तथा ऐक्टिनोमाइसीटीज अपघटक के रूप में पाये जाते हैं। घास पारितन्त्र की खाद्य श्रृंखला भी अपेक्षाकृत सरल होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • हमारा पर्यावरण - पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह

    PRABODH PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न-II|3 Videos
  • जैविक प्रिक्रियाएँ पोषण , परिवहन , श्वसन , उत्सर्जन

    PRABODH PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|16 Videos