Home
Class 12
CHEMISTRY
शून्य-कोटि की अभिक्रिया के लिए दर-स्थिरा...

शून्य-कोटि की अभिक्रिया के लिए दर-स्थिरांक का व्यंजक ज्ञात कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यदि किसी अभिक्रिया का वेग अभिकारकों की सान्द्रता पर निर्भर नहीं करता तो उसे शून्य कोटि की अभिक्रिया कहते है।
माना शून्य कोटि की अभिक्रिया निम्न है-
`ArarrB`
जहाँ, A तथा B अभिकारक तथा उत्पाद की सान्द्रता है। इस प्रकार की अभिक्रिया में अभिक्रिया का वेग अभिकारकों की सान्द्रता पर निर्भर नहीं करता, अभिकारक की सान्द्रता में परिवर्तन की दर स्थिर रहती है।
अभिक्रिया की दर = स्थिरांक
अभिकारक A की प्रारंभिक सान्द्रता a मोल/लीटर है। t समय में A का x मोल उत्पाद में परिवर्तित होता है। अतः t समय बाद A की सान्द्रता (a-x) मोल/लीटर रह जाती है।
`-(d[A])/(dt)` या `(dx)/(dt)prop(a-x)^(0)`
`(dx)/(dt)=k_(0)(a-x)^(0)" ... (1)"`
जहाँ, `k_(0)` = शून्य कोटि की अभिक्रिया का वेग स्थिरांक है।
`(dx)/(dt)=k_(0)" ... (2)"`
या `dx=k_(0)dt" ... (2)"`
समीकरण (3) का समाकलन करने पर,
`x=k_(0)t+C" ... (4)"`
जहाँ, C = समाकलन स्थिरांक है।
जब t = 0 तब x = 0 होता है। यह मान समीकरण (4) में रखने पर,
`0=k_(0)xx0+C`
अतः `C = 0 " ... (5)"`
समीकरण (5) का मान समीकरण (4) में रखने पर,
`x=k_(0)t" ... (6)"`
या `k_(0)=(x)/(t)" ... (7)"`
समीकरण (7) शून्य कोटि की अभिक्रिया के लिए दर-स्थिरांक का व्यंजक है। k की इकाई-
`k_(0)=(x)/(t)=("मोल/लीटर")/("सेकण्ड")="मोल लीटर"^(-1)" सेकण्ड"^(-1)` है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • रासायनिक बलगतिकी

    NAVBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|19 Videos
  • बहुलक

    NAVBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|2 Videos
  • विद्युत् - रसायन

    NAVBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|7 Videos