Home
Class 12
CHEMISTRY
आर्हिनियस समीकरण पर संक्षिप्त टिप्पणी लि...

आर्हिनियस समीकरण पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

आर्हिनियस ने समांगी गैसीय अभिक्रियाओं में ताप से होने वाले परिवर्तन से वेग स्थिरांक में होने वाले परिवर्तन को निम्नलिखित व्यंजक द्वारा दर्शाया-
`k_(0)=Ae^(-E_(a)//RT)`
इसे आर्हिनियस का समीकरण कहते है।
जिसमे A = आवृत्ति कारक `E_(a)` = सक्रियण ऊर्जा तथा T = परम् ताप है। A तथा `E_(a)` अभिक्रिया पर निर्भर करते है अभिकारकों पर नहीं।
समीकरण का लागरिथ्म लेने पर,
`lnk=-(E_(a))/(RT)+lnA`
या `logk=logA-(E_(a))/(2.303RT)" ... (1)"`
यह एक सरल रेखा का समीकरण है। यदि भिन्न-भिन्न तापो पर `log_(10)k` तथा `(1)/(T)` के मध्य ग्राफ खींचे तो एक सरल रेखा प्राप्त होगी, जिसका ढाल `=(-E_(a))/(2.303R)` होगा। ग्राफ द्वारा ढाल `=(E_(a))/(2.303R)` का मान ज्ञात करके सक्रियण ऊर्जा `E_(a)` का मान ज्ञात किया जा सकता है।
`E_(a)` की गणना एक दूसरी विधि द्वारा भी कर सकते है।
मानलो ताप `T_(1)` तथा `T_(2)` पर किसी अभिक्रिया के वेग स्थिरांक क्रमशः `k_(1)` तथा `k_(2)` हो, तो समीकरण (1) के अनुसार,
`log_(10)k_(1)=log_(10)A-(E_(a))/(2.303RT_(1))" ... (2)"`
तथा `log_(10)k_(2)=log_(10)A-(E_(a))/(2.303RT_(2))" ... (3)"`
समी. (3) से समी. (2) को घटाने पर,
`log_(10)k_(2)-log_(10)k_(1)=(E_(a))/(2.303R)[(1)/(T_(1))-(1)/(T_(2))]`
या `log_(10).(k_(2))/(k_(1))=(E_(a))/(2.303R)[(1)/(T_(1))-(1)/(T_(2))]`
या `log_(10).(k_(2))/(k_(1))=(E_(a))/(2.303R)[(T_(2)-T_(1))/(T_(1)T_(2))]`
इस समीकरण की सहायता से सक्रियण ऊर्जा `E_(a)` का मान ज्ञात किया जा सकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • रासायनिक बलगतिकी

    NAVBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|19 Videos
  • बहुलक

    NAVBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|2 Videos
  • विद्युत् - रसायन

    NAVBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|7 Videos