Home
Class 12
CHEMISTRY
कोलॉइडी को निम्न आधार पर कैसे वर्गीकृत क...

कोलॉइडी को निम्न आधार पर कैसे वर्गीकृत किया गया है?
(i) घटकों की भौतिक अवस्था
(ii) परिक्षिप्त प्रावस्था की प्रकृति
(iii) परिक्षिप्त प्रावस्था एवं परिक्षेपण माध्यम के मध्य अन्योन्य क्रिया।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कोलॉइड का वर्गीकरण (Classification of colloid) - कोलॉइड विलयन को निम्न आधारों पर वर्गीकृत किया जा सकता है-
1. परिक्षिप्त प्रावस्था व परिक्षेपण माध्यम की भौतिक अवस्था के आधार पर।
2. परिक्षेपण माध्यम की प्रकति के आधार पर।
3. प्रावस्थाओं की अन्तः क्रिया के आधार पर।
1. परिक्षिप्त प्रावस्था व परिक्षेपण माध्यम की भौतिक अवस्था के आधार पर वर्गीकरण- परिक्षिप्त प्रावस्था (Dispersed phase) व परिक्षेपण माध्यम की भौतिक अवस्था जो क्रमशः ठोस, द्रव या गैस हो सकते हैं, कुल आठ प्रकार के कोलॉइडी तंत्र संभव है। इसके उदाहरण तथा विशिष्ट नाम निचे तालिका में दिया गया है। यहाँ यह ध्यान देने योग्य है, एक गैस को दूसरी गैस में मिलाने पर पूरी तरह से समांग मिश्रण बनता है अतः कोलॉइडी तंत्र नहीं हो सकता।

नोट- एक गैस का दूसरी गैस के साथ मिश्रण समांगी होता है अतः यह कोलॉइडी तंत्र नहीं होता।
विभिन्न प्रकार के कोलॉइडी तंत्र में से सॉल जेल व पायस अधिक महत्वपूर्ण हैं।
2. परिक्षेपण माध्यम की प्रकृति के आधार पर वर्गीकरण - इस प्रकार का वर्गीकरण परिक्षेपण माध्यम पर आधारित होता है जिसमे कोलॉइडी कण धँसे रहते हैं। परिक्षेपण माध्यम के आधार पर कोलॉइडी निकायों को कुछ विशिष्ट नाम प्रदान किये जाते हैं।

3. परिक्षिप्त प्रावस्था तथा परिक्षेपण माध्यम के बीच अन्तः क्रिया की प्रकृति के आधार पर वर्गीकरण- परिक्षिप्त प्रावस्था तथा परिक्षेपण माध्यम के बीच की क्रिया की प्रकृति के आधार पर कोलॉइडी विलयनों को दो वर्गों में वर्गीकृत किया जा सकता है-
(i) द्रवस्नेहि (Lyophilic solutions)
(ii) द्रवविरोधी (Lyophobic solutions)
(i) द्रवस्नेहि कोलॉइड (Lyophilic colloids) - ये इस प्रकार के कोलॉइडी विलयन होते हैं जिसमे परिक्षिप्त प्रावस्था के कणों की परिक्षेपण माध्यम से बंधुता या लगाव रहता है। ये प्रायः कोलॉइडी विलयन स्थायित्व युक्त होते हैं। ये विलयन दोनों प्रावस्थाओं के बीच प्रबल आकर्षण बलों के कारण स्वयं ही स्थायित्व युक्त होते हैं। इस प्रकार के कोलॉइडी विलयन उत्क्रमणीय प्रकृति के होते हैं। वाष्पन करने के पश्चात् प्राप्त ठोस को सरलतापूर्वक परिक्षेप माध्यम से मिलाने पर पुनः कोलॉइडी विलयन प्राप्त हो जाता है। उदाहरण- गोंद, जिलेटिन, स्टार्च आदि।
(ii) द्रवविरोधी कोलॉइड (Lyophobic colloids) - इस प्रकार के कोलॉइडी विलयन में परिक्षिप्त प्रावस्था के कणों की, परिक्षेपण माध्यम के साथ किसी प्रकार की बंधुता या आकर्षण नहीं होता। इस प्रकार के विलयन कम स्थायी होते हैं तथा आसानी से बनाये भी नहीं जा सकते। इस प्रकार के कोलॉइडी विलयन में अल्प मात्रा में विद्युत-अपघट्य मिलाने पर या गर्म करने पर आसानी से अवक्षेपण या स्कंदन हो जाता है। ये अनुत्क्रमणीय प्रकति के होते हैं। विलयन के वाष्पन के बाद प्राप्त ठोस को पुनः परिक्षेपण माध्यम से मिलाने पर कोलॉइडी विलयन प्राप्त नहीं होता है।
उदाहरण - स्वर्ण, रजत के कोलॉइडी विलयन, `Fe(OH)_(3), As_(2)S_(3)` आदि।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • सतह रसायन

    NAVBODH|Exercise अति लघु उत्तरीय प्रश्न|10 Videos
  • सतह रसायन

    NAVBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|21 Videos
  • सतह रसायन

    NAVBODH|Exercise NCERT पाठ्यनिहित प्रश्नोत्तर|8 Videos
  • विलयन

    NAVBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|4 Videos
  • हैलोएल्केन्स तथा हैलोएरिन्स

    NAVBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|20 Videos
NAVBODH-सतह रसायन -NCERT पाठ्य -पुस्तक प्रश्नोत्तर
  1. अधिशोषण हमेशा ऊष्माक्षेपी क्यों होता है?

    Text Solution

    |

  2. कोलॉइडी विलयनों को परिक्षिप्त प्रावस्था एवं परिक्षेपण माध्यम की भौतिक ...

    Text Solution

    |

  3. ठोसों द्वारा गैसों के अधिशोषण पर दाब एवं ताप के प्रभाव की विवेचना कीजि...

    Text Solution

    |

  4. द्रवरागी एवं द्रवविरागी सॉल क्या होते हैं? प्रत्येक का एक -एक उदाहरण ...

    Text Solution

    |

  5. बहुअणुक एवं वृहदाणुक कोलॉइड में क्या अंतर है? प्रत्येक का एक -एक उदाहर...

    Text Solution

    |

  6. एन्जाइम क्या होते हैं? एन्जाइम उत्प्रेरक की क्रिया विधि को संक्षेप में...

    Text Solution

    |

  7. कोलॉइडी को निम्न आधार पर कैसे वर्गीकृत किया गया है? (i) घटकों की भौत...

    Text Solution

    |

  8. निम्नलिखित परिस्थितियों में क्या प्रेक्षण होंगे- (i) जब प्रकाश किरण ...

    Text Solution

    |

  9. इमल्सन क्या है? इनके विभिन्न प्रकार क्या हैं? प्रत्येक प्रकार का उदाहर...

    Text Solution

    |

  10. पयासीकर्मक पायस को स्थायित्व कैसे देते हैं? दो पायसीकर्मकों के नाम लिख...

    Text Solution

    |

  11. साबुन की क्रिया पायसीकरण एवं मिसेल बनने के कारण होती है, इस पर टिप्पणी...

    Text Solution

    |

  12. विषमांगी उत्प्रेरक के चार उदाहरण दीजिए।

    Text Solution

    |

  13. उत्प्रेरक की सक्रिय एवं वरणक्षमता का क्या अर्थ है?

    Text Solution

    |

  14. जिओलाइटों द्वारा उत्प्रेरक के कुछ लक्षणों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  15. आकृति वरणात्मक उतरेरक क्या है?

    Text Solution

    |

  16. निम्न पदों (शब्दों) को समझाइए- (i) वैद्युत कण संचलन , (ii) स्कंदन, (...

    Text Solution

    |

  17. इमल्सनों (पायस) के चार उपयोग लिखिए।

    Text Solution

    |

  18. मिसेल क्या है? मिसेल निकाय का एक उदाहरण दीजिए।

    Text Solution

    |

  19. निम्न पदों को उचित उदाहरण सहित समझाइए- (ii) ऐलकोसोल, (ii) एरोसॉल, (i...

    Text Solution

    |

  20. कोलॉइड एक पदार्थ नहीं पदार्थ की एक अवस्था है। इस कथन पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |