Home
Class 12
CHEMISTRY
निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियां लिखिए...

निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियां लिखिए-
(i) ब्राउनी गति, (ii) स्व-उत्प्रेरण।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) ब्राउनी गति (Brownian Movement) - कोलॉइडी विलयन का सूक्ष्मदर्शी से निरिक्षण करने पर ज्ञात होता है की कोलॉइडी कण सदैव टेढ़े-मेढे (Zig - Zag) तरीके से सभी दिशाओं में गति करते रहते हैं। इस प्रकार की गति को सबसे पहले रॉबर्ट ब्राउन ने सन 1827 में देखा था इसलिए इसे ब्राउनी गति कहते हैं। इस गति का प्रयोग किसी अँधेरे कमरे में एक छिद्र द्वारा प्रकाश की किरणों की देखने से भी किया जा सकता है। धूल के कण वायु में इधर-उधर घूमते हुए दिखाई पड़ते हैं। वीनर (Weiner) के अनुसार वह गति कोलॉइडी कण के परिक्षेपण माध्यम के अणुओं के साथ असमान रूप से टकराने से उत्पन्न होती है। जैसे-जैसे कणों का आकार बढ़ाता जाता है यह गति कम होती जाती है और निलंबन में पूर्णतः समाप्त हो जाती है।
(ii) स्व-उत्प्रेरक (Autocatalysis) -जब क्रिया से उपन्न पदार्थों में से कोई पदार्थ उत्प्रेरक का कार्य करने लगता है तो वह स्व-उत्प्रेरक कहलाता है तथा अभिक्रिया को स्व-उत्प्रेरण कहते हैं।
उदाहरण - एथिल ऐसीटेट अम्ल बनता है, जो स्व-उत्प्रेरक का कार्य करता है।
`CH_(3)COC_(2)H_(5)+H_(2)O rarr underset("स्व-उत्प्रेरक")([CH_(3)COOH])+C_(2)H_(5)OH`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • सतह रसायन

    NAVBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|21 Videos
  • विलयन

    NAVBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|4 Videos
  • हैलोएल्केन्स तथा हैलोएरिन्स

    NAVBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|20 Videos