Home
Class 12
CHEMISTRY
कोलॉइड रसायन के कोई पाँच अनुप्रयोग लिखिए...

कोलॉइड रसायन के कोई पाँच अनुप्रयोग लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कोलॉइड रसायन के पाँच अनुप्रयोग लिखिए।
(1) औषधियों में - अनेक औषधियों का उपयोग कोलॉइड के रूप में ही होता है, इसलिए कोलॉइड अवस्था में होने के कारण शरीर द्वारा इनका शोषण एवं पाचन आसानी से हो जाता है। जैसे-कोलॉइडी गोल्ड तथा कैल्सियम बल वर्धक औषधियों के रूप में काम आता है।
(2) जल को शुद्ध करना - अशुद्ध जल में धुल, मिट्टी के कण बैक्टीरिया आदि की अशुद्धियाँ कोलॉइडी रूप में रहती है और इन अशुद्धियों पर ऋण आवेश होता है। जब इस जल में फिटकरी डालते हैं तो उससे `Al^(3+)` आयन इस ऋणावेशित कणों आदि की अशुद्धियों को उदासीन कर देते हैं तथा अवक्षेप के रूप में नीचे बैठ जाते हैं और शुद्ध जल को निकालकर पृथक कर लेते हैं।
(3) नदियों के डेल्टा बनाने में - नदी के जल में मिट्टी के कण कोलॉइडी अवस्था में होते हैं जिन पर ऋण आवेश होता है। जब नदी समुद्र में गिरती हैं तो उसमे उपस्थित विद्युत-अपघट्य इन ऋणावेशित मिट्टी के कानों का स्कंदन कर देते हैं जो डेल्टा के रूप में बन जाता है।
(4) चमड़ा उद्योग में - चमड़े में प्रोटीन कोलॉइडी अवस्था में रहता है। इन कणों पर धनवेश होता है। पेड़ों की छाल से प्राप्त ऋणावेशित टेनिन का कोलॉइडी विलयन चमड़े पर डेल जाते हैं जिससे वे परस्पर स्कन्दित हो जाते हैं और चमड़ा कड़ा हो जाता है और सड़ने नहीं पाता।
(5) साबुन पानी के साथ कोलॉइडी विलयन देता है। कोलॉइडी विलयन का गुण अधिशोषण करने का होता है। कपड़ों में उपस्थित धूल के कणों का कोलॉइडी साबुन द्वारा उसकी सतह पर अधिशोषण हो जाता है और सतह से ये धूल के कण पानी द्वारा धोने पर दूर हो जाते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • सतह रसायन

    NAVBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|21 Videos
  • विलयन

    NAVBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|4 Videos
  • हैलोएल्केन्स तथा हैलोएरिन्स

    NAVBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|20 Videos