Home
Class 12
BIOLOGY
डीएनए आनुवंशिक पदार्थ है , इसे सिद्ध क...

डीएनए आनुवंशिक पदार्थ है , इसे सिद्ध करने हेतु अपने प्रयोग के दौरान हर्षे व चेस ने डीएनए व प्रोटीन के बीच कैसे अंतर स्थापित किया ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

डीएनए आनुवंशिक पदार्थ है इसके बारे में सुस्पष्ट प्रमाण अल्फ्रेड हर्षेव मार्था चेस (1952) के प्रयोगों से प्राप्त हुआ । इन्होंने उन विषाणुओं पर कार्य किया जो जीवाणु को संक्रमित करते है जिसे जीवाणुभोजी कहते है ।
जीवाणुभोजी जीवाणु से चिपकते है । अपने आनुवंशिक पदार्थ को जीवाणु कोशिका में भेजते है । जीवाणु कोशिका विषाणु के आनुवंशिक पदार्थ को अपना समझने लगते है जिससे आगे चलकर अधिक विषाणुओं का निर्माण होता है । हर्षे व चेस ने इस बात का पता लगाने के लिए प्रयोग किया कि विषाणु से प्रोटीन या डीएनए निकल कर जीवाणु में प्रवेश करता है ।

उन्होंने कुछ विषाणुओं को ऐसे माध्यम पर पैदा किया जिसमें एक को विकिरण सक्रिय फॉस्फोरस व दूसरे विषाणुओं को विकिरण सक्रिय सल्फर पर वृद्धि किया था । जिस विषाणु को विकिरण सक्रिय फॉस्फोरस की उपस्थिति में पैदा किया उसमें विकिरण सक्रिय डीएनए पाया गया जबकि विकिरण सक्रिय प्रोटीन नहीं था , क्योंकि डीएनए में फॉस्फोरस होता है , प्रोटीन नहीं । ठीक इसी तरह से विषाणु जिसे विकिरण सक्रिय सल्फर की उपस्थिति में पैदा किया गया उनमें विकिरण सक्रिय प्रोटीन पाई गई, डीएनए विकिरण सक्रिय नहीं था , क्योंकि डीएनए में सल्फर नहीं मिलता है ।
विकिरण सक्रिय जीवाणुभोजी ई. कोलाई जीवाणु से चिपक जाते है । जैसे संक्रमण आगे बढ़ता है जीवाणु को सम्मिश्रक में हिलाने से विषाणु आवरण अलग हो जाता है । जीवाणुओं को अपकेंद्रकयंत्र में प्रचक्रण कराने से विषाणु कण जीवाणुओं से अलग हो जाते है ।
जो जीवाणु विकिरण सक्रिय डीएनए रखने वाले विषाणु से संक्रमित हुए थे , वे विकिरण सक्रिय रहे । इससे स्पष्ट है कि जो पदार्थ विषाणु से जीवाणु में प्रवेश करता है , वह डीएनए है । जो जीवाणु उन विषाणुओं से संक्रमित थे जिसमें विकिरण सक्रिय प्रोटीन थे , वे विकिरण सक्रिय नहीं हुए । इससे संकेत मिलता है कि प्रोटीन विषाणु से जीवाणु में प्रवेश नहीं करता है । इस कारण से आनुवंशिक पदार्थ डीएनए ही है जो विषाणु से जीवाणु में जाता है ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति के आण्विक आधार

    NAVBODH|Exercise अति लघु उत्तरीय प्रश्न|14 Videos
  • वंशागति के आण्विक आधार

    NAVBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|8 Videos
  • वंशागति के आण्विक आधार

    NAVBODH|Exercise एक शब्द में उत्तर दीजिए -|20 Videos
  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    NAVBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|5 Videos
  • वंशागति एवं विविधता के सिद्धान्त

    NAVBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|42 Videos
NAVBODH-वंशागति के आण्विक आधार -NCERT प्रश्नोत्तर
  1. निम्न को नाइट्रोजनी क्षार व न्यूक्लियोटाइड के रूप में वर्गीकृत कीजि...

    Text Solution

    |

  2. यदि एक द्विरज्जुक DNA में 20 प्रतिशत साइटोसीन है तो DNA में मिलने व...

    Text Solution

    |

  3. यदि DNA के एक रज्जुक के अनुक्रम निम्नवत लिखे है - 5' - ATGCATGCAT...

    Text Solution

    |

  4. यदि अनुलेखन इकाई में कूटलेखन रज्जुक के अनुक्रम को निम्नवत लिया गया...

    Text Solution

    |

  5. DNA द्विकुंडली की कौन - सी विशेषता वाटसन व क्रीक को DNA प्रतिकृत क...

    Text Solution

    |

  6. टेम्पलेट (DNA या RNA) के रासायनिक प्रकृति व इससे (DNA या RNA) संश्ल...

    Text Solution

    |

  7. डीएनए आनुवंशिक पदार्थ है , इसे सिद्ध करने हेतु अपने प्रयोग के दौ...

    Text Solution

    |

  8. निम्न के बीच अंतर बताइए- (क ) पुनरावृत्ति डी. एन. ए. एवं अनुषंगी...

    Text Solution

    |

  9. स्थानांतरण के दौरान राइबोसोम की दो मुख्य भूमिकाओं की सूची बनाइए।

    Text Solution

    |

  10. उस संवर्धन में जहाँ ई. कोलाई वृद्धि कर रहा है लैक्टोन डालने पर ...

    Text Solution

    |

  11. निम्न के कायों का वर्णन ( एक या दो पंक्तियों से )कीजिए - ( क) उन्न...

    Text Solution

    |

  12. मानव जीनोम परियोजना को महापरियोजना क्यों कहा गया ?

    Text Solution

    |

  13. DNA अंगुलिछाप ( फिंगर प्रिंटिंग ) क्या है ? इसकी उपयोगिता पर प्रकाश ...

    Text Solution

    |

  14. निम्नलिखित का संक्षिप्त वर्णन कीजिए - (क) अनुलेखन , ( ख) बहुरूपता,...

    Text Solution

    |