Home
Class 12
BIOLOGY
DNA अंगुलिछाप ( फिंगर प्रिंटिंग ) क्या ह...

DNA अंगुलिछाप ( फिंगर प्रिंटिंग ) क्या है ? इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालिए ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

DNA फिंगर प्रिंटिंग - DNA खंडों के एंडोन्यूक्लिएज की सहायता से विदलन द्वारा निश्चित व्यक्ति की पहचान DNA फिंगर प्रिंटिंग कहलाती है । इस तकनीक का आविष्कार एलेक जेफ्रॉय ने 1986 में किया । DNA की संरचना तथा आनुवंशिकता प्रत्येक जीव में विशिष्ट प्रकार की होती है , जो दूसरे व्यक्ति से भिन्नता प्रदर्शित करती है । प्रत्येक जीव का DNA क्रम उसके माता एवं पिता के DNA क्रम का संयोग होता है । इस तकनीक द्वारा किसी व्यक्ति , अपराधी , बलात्कारी और किसी बच्चे के माता - पिता की पहचान की जाती है । इस तकनीक द्वारा कपड़े पर प्राप्त रक्त के धब्बे भले ही वे वर्षों पुराने हों , की सहायता से अपराधी की पहचान भी की जा सकती है ।
भारत वर्ष में इस तकनीक का प्रयोग सर्वप्रथम 1989 में एक विवादास्पद माता - पिता की पहचान के लिए मद्रास में किया गया |DNA फिंगर प्रिंटिंग प्रयोगशाला - Centre for Cell and MOlecular Biology (CCMB), हैदराबाद में स्थित है । भारतवर्ष में विवादास्पद जनकों की पहचान एक बहुत बड़ी समस्या है । इसमें से अधिकांश का निपटारा DNA फिंगर प्रिंटिंग द्वारा किया जाता है ।
DNA फिंगर प्रिंटिंग तकनीक - (1) DNA फिंगर प्रिंटिंग के लिए व्यक्ति के शरीर को कोशिका रक्त के धब्बों , बाल की जड़ों एवं वीर्य के धब्बों सेDNA को प्राप्त किया जाता है ।DNA सैम्पल को एन्डोन्यूक्लियेज प्रकिण्व की सहायता से पचाया जाता है ।
(2) इसके बाद DNA को क्षारीय विलयन से उपचारित करके इकहरी श्रृंखला में परिवर्तित किया जाता है ।
(3) इसके उपरान्त DNA को बफर संतृप्त फिल्टर - पेपर द्वारा छाना जाता है ।
(4) प्राप्त DNA को पेपर टॉवेल के ऊपर रखा जाता है और इसके ऊपर नाइट्रोसेल्यूलोज की झिल्ली को रखा जाता है ।
(5) इसके ऊपर `0*5` किग्रा. का भार रात भर के लिए रखा जाता है । ऐसा करने से नाइट्रोसेल्यूलोज झिल्ली इकहरे अणु को अपने अंदर बंधित कर लेती है ।
(6) नाइट्रोसेल्यूलोज झिल्ली को `8^(@)C `पर 2 से 3 घंटे के लिए रखा जाता है , जिससे DNA झिल्ली पर स्थित हो जाता है । अब इस DNA का रेडियोग्राफ तैयार कर संभावित व्यक्ति के के रेडियोग्राफ से मिलाया जाता है और इसकी पहचान की जाती है ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति के आण्विक आधार

    NAVBODH|Exercise अति लघु उत्तरीय प्रश्न|14 Videos
  • वंशागति के आण्विक आधार

    NAVBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|8 Videos
  • वंशागति के आण्विक आधार

    NAVBODH|Exercise एक शब्द में उत्तर दीजिए -|20 Videos
  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    NAVBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|5 Videos
  • वंशागति एवं विविधता के सिद्धान्त

    NAVBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|42 Videos
NAVBODH-वंशागति के आण्विक आधार -NCERT प्रश्नोत्तर
  1. निम्न को नाइट्रोजनी क्षार व न्यूक्लियोटाइड के रूप में वर्गीकृत कीजि...

    Text Solution

    |

  2. यदि एक द्विरज्जुक DNA में 20 प्रतिशत साइटोसीन है तो DNA में मिलने व...

    Text Solution

    |

  3. यदि DNA के एक रज्जुक के अनुक्रम निम्नवत लिखे है - 5' - ATGCATGCAT...

    Text Solution

    |

  4. यदि अनुलेखन इकाई में कूटलेखन रज्जुक के अनुक्रम को निम्नवत लिया गया...

    Text Solution

    |

  5. DNA द्विकुंडली की कौन - सी विशेषता वाटसन व क्रीक को DNA प्रतिकृत क...

    Text Solution

    |

  6. टेम्पलेट (DNA या RNA) के रासायनिक प्रकृति व इससे (DNA या RNA) संश्ल...

    Text Solution

    |

  7. डीएनए आनुवंशिक पदार्थ है , इसे सिद्ध करने हेतु अपने प्रयोग के दौ...

    Text Solution

    |

  8. निम्न के बीच अंतर बताइए- (क ) पुनरावृत्ति डी. एन. ए. एवं अनुषंगी...

    Text Solution

    |

  9. स्थानांतरण के दौरान राइबोसोम की दो मुख्य भूमिकाओं की सूची बनाइए।

    Text Solution

    |

  10. उस संवर्धन में जहाँ ई. कोलाई वृद्धि कर रहा है लैक्टोन डालने पर ...

    Text Solution

    |

  11. निम्न के कायों का वर्णन ( एक या दो पंक्तियों से )कीजिए - ( क) उन्न...

    Text Solution

    |

  12. मानव जीनोम परियोजना को महापरियोजना क्यों कहा गया ?

    Text Solution

    |

  13. DNA अंगुलिछाप ( फिंगर प्रिंटिंग ) क्या है ? इसकी उपयोगिता पर प्रकाश ...

    Text Solution

    |

  14. निम्नलिखित का संक्षिप्त वर्णन कीजिए - (क) अनुलेखन , ( ख) बहुरूपता,...

    Text Solution

    |