Home
Class 12
BIOLOGY
क्लोन किसे कहते हैं ? जीन एवं पादप क्लोन...

क्लोन किसे कहते हैं ? जीन एवं पादप क्लोन किस प्रकार तैयार किये जाते हैं समझाइये ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अलैंगिक विधि द्वारा उतपन्न आनुवंशिक रूप से समान जीवो को क्लोन कहते हैं |
जीन एवं पादप क्लोन निम्नानुसार तैयार किये जाते हैं-
1.जीन क्लोनिंग (Gene cloning)-विशिष्ट जीन के समान जीन प्राप्त करना जीन क्लोनिंग कहलाता हैं | क्लोन प्राप्त करने वाले DNA खण्ड को पहले वाहक DNA में प्रवेश कराया जाता हैं | उसके बाद यह वाहक DNA पोषक कोशिका में डाला जाता हैं जहाँ पर इसके जीन प्राप्त होते हैं | जीवाणुओं के माध्यम से जीन क्लोनिंग में निम्न चरण पाये जाते हैं-
(i) जीन का निर्माण (Preparation of the gene)- जीवाणु द्वारा जीन क्लोनिंग के लिए DNA को प्रकिण्व एन्डोन्यूक्लिएज की सहायता से छोटे-छोटे टुकड़ो में बदल लेते हैं | प्रत्येक खण्ड एकहरा शीर्षयुक्त होता हैं |
(ii)वाहक में प्रवेश करना (Insertion into vector)- वाहक एक ऐसा प्रतिनिधि (Agent) है जिसका उपयोग DNA को पोषक जीवाणु कोशिका के प्लाज्मिड तक पहुँचाने के लिए किया जाता है | वाहक (Vector) DNA को एन्डोन्यूक्लिएज की सहायता से खोलते है | DNA लाइगेज प्रकिण्व की सहायता से DNA खण्ड वेक्टर के प्लाज्मिड या गुणसूत्र (DNA) से जोड़ देते है | अब DNA खण्डयुक्त प्लाज्मिड को पुनर्सयोजित प्लाज्मिड कहते है |
(iii)पोषक कोशिका का पुनर्निर्माण (Transformation of host cell)- संयुक्त प्लाज्मिड को पोषक जीवाणु कोशिका के अन्दर प्रवेश कराते है जहाँ पर जीवाणु कोशिका द्वारा प्लाज्मिड का निर्माण किया जाता है | इन जीवाणुओं को कैल्शियम क्लोराइड के तनु एवं ठण्डे विलयन में रखते है | यह विलयन जीवाणु कोशिका द्वारा विदेशी DNA को ग्रहण करने में मदद करता है |
इस प्रकार से DNA के पुनर्निर्माण के लिए E.coli नामक जीवाणु का उपयोग किया जाता है क्योकि- (i)इसका विस्तृत रूप से अध्ययन किया जा चुका है | (ii)कैल्शियम क्लोराइड द्वारा उपचारित इस जीवाणु की कोशिका में DNA पुनर्निर्माण तीव्रता से होता है | (iii)यह जीवाणु लगभग सभी प्रकार के DNA का अनुलिपिकरण कर सकता है |
इस प्रकार प्राप्त DNA की अनुकृतियों को जीन बैंक या जीनोमिक लाइब्रेरी में रखा जाता है |
2. पादप क्लोनिंग (Plant cloning)- कायिक प्रवर्धन द्वारा उत्पादित सन्ततियों को क्लोन कहते है | वर्तमान युग में ऊतक संवर्धन तकनीक द्वारा पौधों के क्लोन तैयार किये जाते है | इस कार्य हेतु पौधे के भाग (एक्सप्लांड)का चयन करके उसे एक कृत्रिम संवर्धन माध्यम में सर्वप्रथम कोशिकाओं का एक असंगठित एवं अविभाजित संयह बनता है जिसे कैलस (Callus) कहते है | इस कैलस के टुकड़ो को अब हॉर्मोन युक्त अन्य संवर्धन माध्यम में उगाया जाता है जिससे छोटे-छोटे पौधों बनते है | इन पौधों को अब खेतों/क्यारियों में रोपित किया जाता है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव-प्रोधोगिकी-सिध्दांत व प्रक्रम

    NAVBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|20 Videos
  • जैव- प्रौद्योगिकी एवं उसके प्रयोग

    NAVBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|5 Videos
  • जैव-विविधता एवं उनका संरक्षण |

    NAVBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|7 Videos
NAVBODH-जैव-प्रोधोगिकी-सिध्दांत व प्रक्रम -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. आनुवंशिक इंजीनियरिंग की अनुप्रयोजयता का वर्णन कीजिए |

    Text Solution

    |

  2. आनुवंशिक इंजीनियरिंग का औधोगिक एवं चिकित्सा क्षेत्र में योगदान लिखिए |

    Text Solution

    |

  3. जीन अभियांत्रिकी के लाभदायक तथा हानिकारक प्रभावों को लिखिये |

    Text Solution

    |

  4. आनुवंशिक इंजीनियरिंग के तीन महत्व लिखिये |

    Text Solution

    |

  5. जीन आनुवंशिक अभिकयांत्रिकी किसे कहते हैं ? औधोगिक एवं चिकित्सा के क्षे...

    Text Solution

    |

  6. पुनरस्योंजन DNA तकनीक के महत्व एवं उपयोग को लिखिए |

    Text Solution

    |

  7. आनुवंशिक अभियांत्रिकी की महत्ता एवं अनुप्रयोग लिखिए |

    Text Solution

    |

  8. पुनरस्योंजन DNA क्या है ? इसके निर्माण के चरणों का उल्लेख कीजिए |

    Text Solution

    |

  9. जीन मैनीपुलेशन या जेनेटिक इंजीनिरिंग को समझाइये |

    Text Solution

    |

  10. डी.एन.ए. पुनर्योगज तकनीक क्या है ?

    Text Solution

    |

  11. रिकॉम्बिनेन्ट DNA तकनीक के विभिन्न चरणों में लिखिये |

    Text Solution

    |

  12. D.N.A. पुर्योगज तकनीक क्या है ? इस तकनीक के उपकरण का नाम लिखिये | (कोई...

    Text Solution

    |

  13. मानव इन्सुलिन के उत्पादन में आनुवंशिक इंजीनियरिंग के योगदान का वर्णन क...

    Text Solution

    |

  14. क्लोन किसे कहते हैं ? जीन एवं पादप क्लोन किस प्रकार तैयार किये जाते है...

    Text Solution

    |