Home
Class 12
BIOLOGY
मुख्य वायु प्रदूषको के नाम तथा उनके प्रभ...

मुख्य वायु प्रदूषको के नाम तथा उनके प्रभावों का पृथक-पृथक विवरण दीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मुख्य वायु प्रदूषक- मुख्य वायु प्रदूषको के नाम तथा उनके प्रभाव निम्नानुसार है-
(i) कार्बन मोनोऑक्साइड- ये रुधिर के हीमोग्लोबिन से संयुक्त होकर उसकी `O_(2)` सम्वहन क्षमता को प्रभावित करते है, जिसके कारण सिरदर्द, सुस्ती, कमजोरी, भारालपता इत्यादि की शिकायत होती है।
(ii) सल्फर डाइऑक्साइड- इसके कारण जन्तुओं में श्वास की बीमारी, श्लैष्मिक ज्वर और न्यूमोनिया तथा अम्ल वर्षा के कारण त्वचीय रोग होते है। पौधों में इसकी कमी से पत्तियाँ सबसे अधिक प्रभावित होती है तथा उत्पादकता कम हो जाती है।
(iii) हाइड्रोजन सल्फाइड- इसके कारण पौधों में पतझड़ तथा जन्तुओं की आँख में जलन, गले में खराश तथा उल्टी आती है।
(iv) नाइट्रोजन के ऑक्साइड- इसके कारण पत्तियों में हरिमहीनता, पत्तियों में सड़न पुष्प तथा फल का पतन होता है। मनुष्य तथा जन्तुओं में इसके कारण श्वसन सम्बन्धी बीमारियाँ होती है।
(v) ऐरोसोल्स-ऐरोसोल्स ओजोन परत को प्रभावित करने वाले रसायन है, जिसके कारण अल्ट्रावायलेट किरणे पृथ्वी पर आकर जन्तु तथा पादपों को नुकसान पहुँचाती है।
(vi) अमोनिया- यह पौधों के बीजो के अंकुरण, जड़ एवं प्ररोह वृद्धि और पौधों में हरितलवक अपघटन को पैदा करती है। जन्तुओं में यह श्वास में कठिनाई पैदा करती है।
(vii) हाइड्रोजन क्लोराइड- इसके कारण पौधों की पत्तियाँ तथा जन्तुओं की आँख व श्वसन अंग प्रभावित होते है।
(viii) हाइड्रोकार्बोन- इसके कारण पौधों में पीलेपन, पत्तियों की सड़न, कलिका का सुखना, पत्तो का छोटापन इत्यादि समस्याएँ पैदा होती है। जन्तुओं में इनके कारण आँख एवं नाक की म्यूकस ग्रन्थियाँ उत्तेजित हो जाती है। इसके कारण फेफड़ो का कैंसर भी होता है।
उपर्युक्त के अलावा भी वायु में कई प्रदूषक और पाये जाते है, जो जीवो को किसी न किसी रूप में प्रभावित करते है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पर्यावरणीय मुददे

    NAVBODH|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर|19 Videos
  • जैव-विविधता एवं उनका संरक्षण |

    NAVBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|7 Videos
  • पारिस्थितिक तन्त्र

    NAVBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रशन|3 Videos
NAVBODH-पर्यावरणीय मुददे-दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. रेडियोऐक्टिव प्रदूषण से होने वाली बीमारि लिखिए ।

    Text Solution

    |

  2. आतिशबाजी से पर्यावरण में किस प्रकार का प्रदूषण फैलता है? समझाइए।

    Text Solution

    |

  3. वायु प्रदूषण' पर एक निबंध लिखिए।

    Text Solution

    |

  4. मुख्य वायु प्रदूषको के नाम तथा उनके प्रभावों का पृथक-पृथक विवरण दीजिए।

    Text Solution

    |

  5. मृदा प्रदूषक को नियन्त्रित करने वाले उपायों को लिखिए।

    Text Solution

    |

  6. भूमि प्रदूषक के प्रमुख स्त्रोतों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. बिजिबल स्पेक्ट्रम से क्या तात्पर्य है। सूर्य प्रकाश के विभिन्न स्पेक्ट...

    Text Solution

    |

  8. आयोनाइजिंग एवं नॉन-आयोनाइजिंग रेडियोधर्मिता में अन्तर स्पष्ट कीजिए। इन...

    Text Solution

    |

  9. ध्वनि प्रदूषण के कारण और जीवधारियों पर इसके चार प्रभाव लिखिए।

    Text Solution

    |

  10. हरित गृह प्रभाव क्या है? इनके चार प्रभावों का वर्णन कीजिये।

    Text Solution

    |