Home
Class 12
MATHS
एक तेल कंपनी को कम से कम 13000,20000 और ...

एक तेल कंपनी को कम से कम 13000,20000 और 15000 बैरल क्रमशः उच्च कोटि, मध्यम कोटि और निम्न कोटि के तेल की आवश्यकता है। तेल शोधक A प्रतिदिन क्रमशः 100,300 एवं 200 बैरेल उच्च कोटि, मध्यम कोटि और निम्न कोटि का तेल उत्पादित करता है जबकि तेल शोधक B प्रतिदिन क्रमशः 200,400 और 100 बैरेल उत्पादित करता है। यदि A को चलाने में 400 रू0 प्रतिदिन और B को चलाने में 300 रू0 प्रतिदिन खर्च पड़ता है तो कितने दिनों के लिए प्रत्येक को चलाना होगा ताकि आवश्यक खर्च न्यूनतम हो?

A

`33666.67`

B

`43666.67`

C

`53666.67`

D

`63666.67`

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

माना कि रिफाइनरी A और B क्रमशः x तथा y दिनों तक कार्य करते हैं।
माना कि कुल खर्च z रू0 है। प्रश्न से x तथा y निम्नलिखित शर्तों को संतुष्ट करते हैं।
`100x+200yge13000` या `x+2yge130`
`300x+400yge20000` या `3x+4yge200`
`200x+100yge15000` या `2x+yge150`
रैखिक प्रोग्रामन समस्या का गणितीय रूप निम्नलिखित होगा:
न्यूनतमीकरण करें `z=400x+300y`
जबकि
`x+2yge130`
`3x+4yge200`
`2x+yge150`
`xge0,yge0`
अब हम निम्नलिखित रेखाओं के आलेख खींचते हैं:
`x+2y=130`……….1
`3x+4y=200` …………2
`2x+y=150`
रेखाएं 1 तथा 3 बिंदु `PS(170/3,110/3)` पर मिलती है।
सुसंगत क्षेत्र छायांकित जो अपरिबद्ध है।
`:’ z=400x+300y`
`:.A(130,0)` पर,`z=52000`
`F(0,150),` पर,`z=45000`
`P(170/3,110/3)` पर,`z=101000/3=33666.67`
`:.` अतः बिंदु `P(170/3,110/3)` पर z न्यूनतम है।
अतः न्यूनतम खर्च के लिए रिफाइनरी A को `170/3` दिन तथा रिफाइनरी B को `110/3` दिन तक चलना चाहिए।
न्यूनतम खर्च `=33666.67` रू0 (सन्‍निकट)
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • रैखिक प्रोग्रामन

    KC SINHA|Exercise दो चरों में एक रैखिक असमिका के हल पर आधारित प्रश्नः|4 Videos
  • रैखिक प्रोग्रामन

    KC SINHA|Exercise दो चरों में रैखिक असमिकाओं के निकाय के हल पर आधारित प्रश्नः|4 Videos
  • यादृच्छिक चर और प्रायिकता बंटन

    KC SINHA|Exercise Objective Questions|4 Videos
  • रैखिक समीकरणों के निकाय का हल

    KC SINHA|Exercise Objective Questions|4 Videos