Home
Class 10
MATHS
एक आदमी 370 किमी दूरी का कुछ हिस्सा रेलग...

एक आदमी 370 किमी दूरी का कुछ हिस्सा रेलगाड़ी द्वारा तय करता है । यदि वह 250 किमी रेलगाड़ी द्वारा तथा शेष दूरी कार द्वार तय करता हो, तो उसे 4 घंटे लगते है। लेकिन यदि वह 130 किमी रेलगाड़ी द्वारा तथा शेष दूरी कार द्वारा तय करता है तो उसे 18 मिनट अधिक लगते है। रेलगाड़ी तथा कार की चाल ज्ञात कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना रेलगाड़ी की चावल x किमी/घंटा तथा कार की चाल y किमी/घंटा है।
स्थिति I : जब आदमी 250 किमी की दूरी रेल द्वारा तथा शेष दूरी कार द्वारा तय करे :
इस स्थिति में
रेल द्वारा 250 किमी दूरी तय करने में लगा समय `=(250 )/(x )` घंटा
कार द्वारा `(370 -250 )=120 ` किमी दूरी तय करने में लगा समय `= (120 )/(y )` घंटा
`therefore ` 370 किमी दूरी तय करने में लगा कुल समय `=(250)/(x)+(120)/(y)`
यह दिया गया है कि कुल 4 घंटे का समय लगा है।
`therefore (250)/(x)+(120)/(y) =4`
`rArr (125)/(x)+(60)/(y)=2 " " ` ...(i)
स्थिति II : जब आदमी 130 किमी की दूरी रेल द्वारा तथा शेष दूरी कार द्वारा तय करे :
इस स्थिति में
रेल द्वारा 130 किमी दूर तय करने में लगा समय `=(130 )/(x )` घंटे
कार द्वारा `(370 -130 )=240 ` किमी दूरी तय करने में लगा समय `=(240 )/(y )` घंटे
`therefore ` 370 किमी दूरी तयकरने में लगा कुल समय `= (130 )/(x )+(240 )/(y )`
`therefore (130)/(x)+(1240)/(y)=4 ` घंटे 18 मिनट
`rArr (130)/(x) +(240)/(y)=4(18)/(60)`
`rArr (130)/(x)+(240)/(y)=(43)/(10) " " `... (ii)
अतः हमें निम्न समीकरण युग्म प्राप्त होता है :
`(125)/(x)+(60)/(y)=2`
`(130)/(x)+(240)/(y)=(43)/(10)`
उपरोक्त समीकरण युग्म `(1)/(x)=u` तथा `(1)/(y)=v` प्रतिस्थापित करने पर
`125u+60v=2 " " `...(iii)
`130u+240v=(43)/(10) " "`... (iv)
समीकरण (iii ) को 4 से गुना करने पर उपर्युक्त समीकरण युग्म निम्न रूप में होगा :
`500u+240v=8 " "`...(v)
`130u+240v=(43)/(10) " " ` ...(vi)
समीकरण (vi ) में से समीकरण (v ) को घटाने पर
`370u=8-(43)/(10)rArr 370u=(37)/(10)rArr u=(1)/(100)`
`u=(1)/(100)` समीकरण (v ) में रखने पर हम पाते है।
`5+240v=8 rArr 240v=3rArr v=(1)/(80)`
`therefore u=(1)/(100)` तथा `v=(1)/(80)`
`rArr (1)/(x) =(1)/(100)` तथा `(1)/(y)=(1)/(80)`
`rArr x=100` तथा `y=80`
अतः रेलगाड़ी की चाल = 100 किमी/घंटा तथा, कार के चाल = 80 किमी/घंटा है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • दो चार वाले रैखिक समीकरण युग्म

    RD SHARMA|Exercise प्रश्नावली 3.1|11 Videos
  • दो चार वाले रैखिक समीकरण युग्म

    RD SHARMA|Exercise प्रश्नावली 3.2|42 Videos
  • त्रिभुजें

    RD SHARMA|Exercise बहु विकल्पीय प्रश्न|45 Videos
  • द्विघात समीकरण

    RD SHARMA|Exercise बहु विकल्पीय प्रश्न|30 Videos
RD SHARMA-दो चार वाले रैखिक समीकरण युग्म -बहु विकल्पीय प्रश्न
  1. एक आदमी 370 किमी दूरी का कुछ हिस्सा रेलगाड़ी द्वारा तय करता है । यदि वह...

    Text Solution

    |

  2. निम्न समीकरण युग्म का अद्वितीय हल होंगे, यदि kx-y=2 6x-2y=3

    Text Solution

    |

  3. k के किस मान के लिए निम्न समीकरण युग्म के अनंत हल होंगे : 2x+3y=5 ...

    Text Solution

    |

  4. k के किस मान के लिए समीकरण युग्म x+2y-3=0 5x+ky+7=0 का कोई हल नह...

    Text Solution

    |

  5. k के किस मान के लिए समीकरण युग्म का कोई हल नहीं है 3x+5y=0 kx+10y...

    Text Solution

    |

  6. यदि समीकरण युग्म के अनंत हल हों, तो a तथा b के मान ज्ञात कीजिए 2x...

    Text Solution

    |

  7. यदि समीकरण युग्म 3x+y=1 (2k-1)x+(k-1)y=2k+1 असंगत है, तो k =

    Text Solution

    |

  8. यदि am ne bl, तो निम्न समीकरण युग्म के ax+by=c lx+my=n

    Text Solution

    |

  9. यदि निम्न समीकरण युग्म के अनंत हल हों, तो a तथा b के मध्य संबंध है : ...

    Text Solution

    |

  10. k के किस मान के लिए निम्न समीकरण युग्म का कोई हल नहीं है : x+2y=5 ...

    Text Solution

    |

  11. यदि 2x-3y=7 तथा (a+b)x-(a+b-3)y=4a+b संपाती रेखाओं को निरूपित करती ह...

    Text Solution

    |

  12. यदि दो चरों वाले रैखिक समीकरण युग्म संगत है, तो इन समीकरणों द्वारा निर...

    Text Solution

    |

  13. रैखिक समीकरण (x)/(a)+(y)/(b)=1 तथा निर्देशांक अक्ष से प्राप्त त्रिभु...

    Text Solution

    |

  14. समीकरण y=x, x=6 तथा y=0 से प्राप्त त्रिभुज का क्षेत्रफल है :

    Text Solution

    |

  15. यदि रैखिक समीकरण निकाय 2x+3y=5, 4x+ky=10 के अनंत हल हों, तो k =

    Text Solution

    |

  16. यदि रैखिक समीकरण निकाय kx-5y=2, 6x+2y=7 का कोई हल नहीं हो, तो k =

    Text Solution

    |

  17. रेखाएँ x=3,y=4 तथा x=y से प्राप्त त्रिभुज का क्षेत्रफल है :

    Text Solution

    |