Home
Class 10
MATHS
एक रेलगाड़ी द्वारा 30 किलोमीटर की दूरी एक...

एक रेलगाड़ी द्वारा 30 किलोमीटर की दूरी एक समान चाल से तय करने के बाद उसके इंजिन में खराबी आ जाने से रेलगाड़ी की चाल पहले की अपेक्षा `(4)/(5)` भाग रह जाती है, जिसके परिणामस्वरूप रेलगाड़ी अपने गंतव्य स्थान पर 45 मिनट विलम्ब से पहुँचती है। यदि रेलगाड़ी के इंजिन में यह खराबी 18 किलोमीटर और चलने के बाद आई होती, तो यह रेलगाड़ी अपने नियत स्थान पर पहुँचने में पहले की तुलना में 9 मिनट कम समय लेती । रेलगाड़ी की चाल ज्ञात करो तथा यात्रा की कुल दूरी भी ज्ञात करो।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना रेलगाड़ी की वास्तविक चाल x किमी प्रति घंटा है तथा यात्रा की कुल दूरी y किलोमीटर है।
रेलगाड़ी द्वारा एक समान चाल से चलने पर लगा समय `=(y )/(x )` घंटा
स्थिति I : जब 30 किलोमीटर चलने पर इंजिन में खराबी आ जाती है।
पहले 30 किमी की दूरी तय करने में रेलगाड़ी की चाल = x किमी/घंटा
तथा शेष `(y -30 )` किमी की दूरी तय करने में रेलगाड़ी की चाल `=(4)/(5)x` किमी/घंटा
`therefore ` 30 किमी दूरी तय करने में लगा समय `=(30)/(x)` घंटा
तथा `(y -30 )` किमी दूरी तय करने में लगा समय `= (y - 30 )/((4)/(5)x)` घंटा
प्रश्नानुसार
`(30)/(x)+(5(y-30))/(4x)=(y)/(x)+(45)/(60)=(y)/(x)+(3)/(4)`
`rArr (120+5y-150)/(4x)=(y)/(x)+(3)/(4)`
`rArr (120+5y-150)/(4x)=(4y+3x)/(4x)`
`rArr 5y-30=4y+3x`
`rArr 3x-y+30=0 " " `...(i)
स्थिति II : जब `(30 + 18)=48` किलोमीटर चलने पर इंजिन में खराबी आ जाती है :
48 किमी की दूरी तय करने में लगा समय `=(48)/(x)` घंटा
शेष `(y-48)` किमी की दूरी तय करने में लगा समय `=(y-48)/((4)/(5)x)=(5(y-48))/(4x)` घंटा
चूँकि इस स्थिति में रेलगाड़ी पहले से 9 मिनट कम समय लेती है अर्थात इस बार रेलगाड़ी `45-9=36` मिनट विलम्ब से पहुँचेगी।
अतः `(48)/(x)+(5(y-48))/(4x)=(y)/(x)+(36)/(60)`
`rArr (48)/(x)+(5(y-48))/(4x)=(y)/(x)+(3)/(5)`
`rArr (192+5y-240)/(4x)=(5y+3x)/(5x)`
`rArr (5y-48)/(4)=(5y+3x)/(5)`
`rArr 25y-240=20y+12x`
`rArr 12x-5y+240=0 " " ` ...(ii)
इस प्रकार हमें समीकरण का निम्न युग्म प्राप्त होता है :
`3x-y+30=0 " " `...(i)
`12x-5y+240=0 " "` ...(ii)
वज्र गुणन विधि से
`(x)/(-240+150)=(y)/(360-720)=(1)/(-15+12)`
`rArr (x)/(-90)=30` तथा `y=(-360)/(-3)=120`
अतः रेलगाड़ी की वास्तविक चाल 30 किमी प्रति घंटा तथा यात्रा की कुल दूरी 120 किलोमीटर ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • दो चार वाले रैखिक समीकरण युग्म

    RD SHARMA|Exercise प्रश्नावली 3.1|11 Videos
  • दो चार वाले रैखिक समीकरण युग्म

    RD SHARMA|Exercise प्रश्नावली 3.2|42 Videos
  • त्रिभुजें

    RD SHARMA|Exercise बहु विकल्पीय प्रश्न|45 Videos
  • द्विघात समीकरण

    RD SHARMA|Exercise बहु विकल्पीय प्रश्न|30 Videos
RD SHARMA-दो चार वाले रैखिक समीकरण युग्म -बहु विकल्पीय प्रश्न
  1. एक रेलगाड़ी द्वारा 30 किलोमीटर की दूरी एक समान चाल से तय करने के बाद उस...

    Text Solution

    |

  2. निम्न समीकरण युग्म का अद्वितीय हल होंगे, यदि kx-y=2 6x-2y=3

    Text Solution

    |

  3. k के किस मान के लिए निम्न समीकरण युग्म के अनंत हल होंगे : 2x+3y=5 ...

    Text Solution

    |

  4. k के किस मान के लिए समीकरण युग्म x+2y-3=0 5x+ky+7=0 का कोई हल नह...

    Text Solution

    |

  5. k के किस मान के लिए समीकरण युग्म का कोई हल नहीं है 3x+5y=0 kx+10y...

    Text Solution

    |

  6. यदि समीकरण युग्म के अनंत हल हों, तो a तथा b के मान ज्ञात कीजिए 2x...

    Text Solution

    |

  7. यदि समीकरण युग्म 3x+y=1 (2k-1)x+(k-1)y=2k+1 असंगत है, तो k =

    Text Solution

    |

  8. यदि am ne bl, तो निम्न समीकरण युग्म के ax+by=c lx+my=n

    Text Solution

    |

  9. यदि निम्न समीकरण युग्म के अनंत हल हों, तो a तथा b के मध्य संबंध है : ...

    Text Solution

    |

  10. k के किस मान के लिए निम्न समीकरण युग्म का कोई हल नहीं है : x+2y=5 ...

    Text Solution

    |

  11. यदि 2x-3y=7 तथा (a+b)x-(a+b-3)y=4a+b संपाती रेखाओं को निरूपित करती ह...

    Text Solution

    |

  12. यदि दो चरों वाले रैखिक समीकरण युग्म संगत है, तो इन समीकरणों द्वारा निर...

    Text Solution

    |

  13. रैखिक समीकरण (x)/(a)+(y)/(b)=1 तथा निर्देशांक अक्ष से प्राप्त त्रिभु...

    Text Solution

    |

  14. समीकरण y=x, x=6 तथा y=0 से प्राप्त त्रिभुज का क्षेत्रफल है :

    Text Solution

    |

  15. यदि रैखिक समीकरण निकाय 2x+3y=5, 4x+ky=10 के अनंत हल हों, तो k =

    Text Solution

    |

  16. यदि रैखिक समीकरण निकाय kx-5y=2, 6x+2y=7 का कोई हल नहीं हो, तो k =

    Text Solution

    |

  17. रेखाएँ x=3,y=4 तथा x=y से प्राप्त त्रिभुज का क्षेत्रफल है :

    Text Solution

    |