Home
Class 11
MATHS
शब्द 'MATHEMATICS' के अक्षरों से बनने वा...

शब्द 'MATHEMATICS' के अक्षरों से बनने वाले चार अक्षरों के संचयों की संख्या ज्ञात कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

शब्द 'MATHEMATICS' में कुल 11 अक्षर हैं जिसमें M 2 बार, A 2 बार तथा T 2 बार तथा शेष सभी अक्षर एक-एक बार आये हैं । चार अक्षरों के शब्द बनाने के लिए निम्न स्थितियाँ हो सकती हैं :-
स्थिति I. चारों अक्षर अलग-अलग हों ।
स्थिति II. 2 अक्षर समान तथा दो भिन्न-भिन्न हों ।
स्थिति III. 2 अक्षर एक तरह के तथा दो एक तरह के हों ।
स्थिति I. इस स्थिति में सभी 8 अक्षर भिन्न-भिन्न होंगे ।
`:.` इस स्थिति में संचयों की संख्या `= ""^(8)C_(4) = (8xx7xx6xx5)/(4!) = 70 "......."(i)`
स्थिति II. यहाँ हमारे तीन युग्म (pair) हैं ।
`(M,M),(A,A),(T,T)`
जिनमें से किसी एक युग्म को चुनने के कुल प्रकार `= ""^(3)C_(1) = 3`
शेष 2 अक्षर, 7 अक्षरों में से चुनने के कुल प्रकार `= ""^(7)C_(2) = 21"......."(ii)`
स्थिति III. समान अक्षर वाले दो युग्मों को चुनने के कुल प्रकार `= ""^(3)C_(2) = 3 "......."(iii)`
`:.` संचयों की कुल संख्या `= 70 + 63 + 3 = 136`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • क्रमचय तथा संचय

    BALAJI PUBLICATION|Exercise अभ्यास प्रश्न 10.1|20 Videos
  • क्रमचय तथा संचय

    BALAJI PUBLICATION|Exercise अभ्यास प्रश्न 10.2|9 Videos
  • अवकलन

    BALAJI PUBLICATION|Exercise स्वमूल्यांकन परिक्षण|15 Videos
  • गणितीय आगमन का सिद्धांत

    BALAJI PUBLICATION|Exercise विवेचनात्मक सोच वाले प्रश्न|2 Videos