Home
Class 11
MATHS
एक समतल में 10 बिंदु हैं, इसमें कोई भी त...

एक समतल में 10 बिंदु हैं, इसमें कोई भी तीन एक सरल रेखा पर स्थित नहीं हैं केवल उन 4 बिन्दुओं को छोड़कर जो संरेखीय हैं । ज्ञात कीजिए -
(i) बिन्दुओं के युग्म से बनने वाली सरल रेखाओं की संख्या ।
(ii) इन बिन्दुओं को शीर्ष बनाने वाले त्रिभुजों की संख्या ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) 10 बिंदुओं से 2-2 बिंदु लेकर बनने वाली सरल रेखाओं की संख्या
`= ""^(10)C_(2) = (10!)/(2! xx 8!) = 45`
4 संरेखीय बिंदुओं में से एक समय 2-2 में लेने पर,
बनने वाली सरल रेखाओं की संख्या `= ""^(4)C_(2) = (4!)/(2!2!) = 6`
किन्तु 4 संरेखीय बिंदु, एक ही सरल रेखा बनायेंगे।
`:.`कुल वांछित सरल रेखाओं की संख्या `= 45 - 6 + 1 = 40`
(ii) 10 में से 3 बिंदुओं में बिंदुओं को एक - एक साथ लेने पर बनने वाले त्रिभुजों की संख्या
`= ""^(10)C_(3) = (10!)/(3! xx 7!) = 120`
4 बिंदुओं में से 3 लेकर बनने वाले त्रिभुजों की संख्या
`= ""^(4)C_(3) = 4`
`:.` चारों संरेखीय बिंदुओं में से लेने पर त्रिभुज नहीं बन सकता
इसलिए, वांछित त्रिभुजों की कुल संख्या `= 120 -4 = 116`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • क्रमचय तथा संचय

    BALAJI PUBLICATION|Exercise अभ्यास प्रश्न 10.1|20 Videos
  • क्रमचय तथा संचय

    BALAJI PUBLICATION|Exercise अभ्यास प्रश्न 10.2|9 Videos
  • अवकलन

    BALAJI PUBLICATION|Exercise स्वमूल्यांकन परिक्षण|15 Videos
  • गणितीय आगमन का सिद्धांत

    BALAJI PUBLICATION|Exercise विवेचनात्मक सोच वाले प्रश्न|2 Videos