Home
Class 9
CHEMISTRY
कारण बताइएं- (a) गैस पूरी तरह उस बर्त...

कारण बताइएं-
(a) गैस पूरी तरह उस बर्तन को भर देती है, जिसमे इसे रखते है।
(b) गैस बर्तन की दीवारों पर दबाव डालती है। (c ) लकड़ी की मेज ठोस कहलाती है। (d) हवा में हम अपना हाँथ आसानी से चला सकते है, लेकिन एक ठोस लकड़ी के टुकड़े में हाँथ चलाने के लिये हमे कराटे में दक्ष होना चाहिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a) उच्च गतिज ऊर्जा तथा नहंय आकर्षण बल के कारण गैसों के कण तीव्रता से सभी दिशाओं में गति करते है। इसलिए गैस को जिस बर्तन में रखते है उसे पूरी तरह भर देती है।
(b) गैस के कण सभी संभव दिशाओं में सीधी रेखीय गति करते है। इस असामान्य गति के कारण गैस के कण एक-दूसरे से तथा बर्तन की दिवार से टकराते है। इनके टकराने से बर्तन की दीवारों पर दाब पड़ता है।
(c ) लकड़ी की मेज का निश्चित आकार तथा निश्चित आयतन होता है, अतः यह ठोस है।
(d) क्योकि वायु के कणो के बीच आकर्षण बल बहुत कम (नगण्य) होता है, जबकि लकड़ी के कणो के बीच आकर्षण बल बहुत अधिक होता है। अतः जब हम लकड़ी के टुकड़े को तोड़ते है तो हाथ में चोट लगती है। इसे केवल कराटे दक्ष ही तोड़ सकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • हमारे आस-पास के पदार्थ

    BALAJI PUBLICATION|Exercise प्रश्न 3|4 Videos
  • हमारे आस-पास के पदार्थ

    BALAJI PUBLICATION|Exercise प्रश्न 4|5 Videos
  • हमारे आस-पास के पदार्थ

    BALAJI PUBLICATION|Exercise प्रश्न 1|4 Videos
  • परमाणु की संरचना

    BALAJI PUBLICATION|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|30 Videos