Home
Class 9
BIOLOGY
पिछले एक वर्ष में आप कितनी बार बीमार हुए...

पिछले एक वर्ष में आप कितनी बार बीमार हुए? बीमारी क्या थी? (a) इन बीमारियों को हटाने के लिए आप अपनी दिनचर्या में क्या परिवर्तन करेंगे? (b) इन बीमारियों से बचने के लिए आप अपने आस-पड़ोस में क्या परिवर्तन करना चाहेंगे?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पिछले एक वर्ष में मैं दो बार बीमार हुई। पहली बार मुझे वाइरल बुखार हुआ और दूसरी बार मलेरिया हुआ था। (a) बीमारी से बचने के लिए प्रतिरक्षा-तन्त्र का प्रबल होना आवश्यक है। इसलिए पौष्टिक और सन्तुलित भोजन खाना खायें। मलेरिया से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। मच्छर घर में प्रवेश न कर सकें, ऐसा प्रबन्ध करें। (b) हम अपने आस-पड़ोस में रुके हुए पानी के स्रोतों को दूर करना चाहेंगे। बन्द पड़े कूलरों में भरे पानी, जगह-जगह पानी से भरे बर्तनों को खाली करवाना चाहेंगे। घर के बाहर रुकी हुई गन्दी नालियों को समय-समय पर साफ करा ताकि उनमें मच्छर न पनप करें। घर से कुछ दूर तालाब पर मिट्टी के तेल का छिड़काव करें ताकि मच्छरों के लारवा नष्ट हो जाएँ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • हम बीमार क्यों होते है ?

    BALAJI PUBLICATION|Exercise NCERT पाठ्य पुस्तक के प्रश्नों के उत्तर|10 Videos
  • प्राकृतिक सम्पदा (संसाधन )

    BALAJI PUBLICATION|Exercise NCERT अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर|6 Videos