Home
Class 12
PHYSICS
+9e और +e के दो बिंदु आवेश एक- दूसरे से ...

`+9e` और `+e` के दो बिंदु आवेश एक- दूसरे से 8 मीटर की दुरी पर रखे हैं। एक तीसरा बिंदु आवेश q उपर्युक्त दोनों आवेशों को मिलाने वाली रेखा पर कहाँ रखा जाये कि वह संतुलित रह सके?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना कि `+9e` आवेश से x दुरी पर q आवेश को रखा गया है। संतुलन की अवस्था में,
`+9e` आवेश के कारण q पर बल `=+e` आवेश के कारण q पर बल
`(1)/(4pi epsilon_(0)).(9exxq)/(x^(2))=(1)/(4pi epsilon_(0)).(exxq)/((8-x)^(2))`
या `" "(9)/(x^(2))=(1)/((8-x)^(2))`

या `" "(3)/(x)=pm (1)/((8-x))`
या `" "pm x=3(8-x)`
(i) `(+)` चिन्ह लेने पर ,
`" "(3)/(x)=(1)/(8-x)`
या `" "x=24-3x`
या`" "4x=24`
`therefore" "x=6" मी."`
(ii) `(-)` चिन्ह लेने पर,
`" "(3)/(x)=-(1)/(8-x)`
या `" "-x=24-3x`
या `" "2x=24`
`therefore" "x=12` मी.
यदि आवेश `q,+9e` आवेश से 12 मीटर की दुरी पर है तो वह दोनों आवेशों से बाहर होगा। अतः दोनों आवेशों के कारण q पर एक ही दिशा में बल लगेगा । फलस्वरूप वह संतुलित नहीं रह पायेगा ।
अतः q संतुलित रह सके इसके लिए उसे दोनों आवेशों के मध्य `+9e` आवेश से 6 मीटर की दुरी पर होना चाहिए ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत आवेश एवं क्षेत्र

    PRABODH PUBLICATION|Exercise तथ्यात्मक प्रश्न|45 Videos
  • विद्युत आवेश एवं क्षेत्र

    PRABODH PUBLICATION|Exercise अभ्यसार्थ प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रश्न )(बहुविकल्पीय प्रश्न )|11 Videos
  • विकिरण तथा द्रव्य की द्वैत प्रकृति

    PRABODH PUBLICATION|Exercise मूल्य आधारित प्रश्न|4 Videos
  • विद्युत चुम्बकीय तरंगें

    PRABODH PUBLICATION|Exercise आकिक प्रश्न|8 Videos